Menu Close

धर्म छिपाकर यूपी के मंदिर में विवाह किया रांची में किया निकाह, 5 साल बाद दिया तलाक

चरही : धर्म छिपाकर चरही थाना क्षेत्र के पिपरा अंसार चौक निवासी रमजान अंसारी ने उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ की एक युवती से मंदिर में विवाह किया। फिर रांची के इरबा लाकर उसने जबरन निकाह किया। युवती काे शबनम नाम दिया। पांच साल बाद उसने युवती काे तलाक दे दिया है। पीड़िता ने चरही थाना में आराेपी युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

पुलिस ने आराेपी काे हिरासत में लिया है। पूछताछ में युवक ने युवती के आराेपाें काे स्वीकार किया है। रमजान पेशे से ट्रक चालक है। युवती की पांच साल की एक बेटी और आठ महीने का बेटा है। युवती ने पुलिस काे बताया कि वह इरबा के रिजवान लाॅज में रहकर पास की एक फैक्ट्री में काम करती है। उसे अकेला पाकर लाॅज के कुछ लाेग भी परेशान करते हैं।

रमजान ने काराेबार करने के लिए उससे 60 हजार रुपए लिए थे। उसने महिला समिति से 60 हजार रुपए उठाकर दिए थे। हर महीने रुपयाें का ब्याज देना होता है। वह रमजान से रुपए मांगने पिपरा आई थी। यहां रमजान ने उसकी पिटाई करा दी। उसके पास रांची जाने का भाड़ा भी नहीं था। चरही पुलिस के सहयाेग से वह जिस बस से जा रही थी, कार से ओवरटेक उसे राेका गया और बुरी तरह मारा पीटा गया।

युवती दाेबारा चरही थाना पहुंची और न्याय की गुहार लगाई है। चरही के थाना प्रभारी दिनेश्वर प्रसाद के अनुसार, पुलिस ने आराेपी रमजान काे हिरासत में लिया गया है। उसने पूछताछ में गुनाह कबूला है। पुलिस उन बदमाशों काे तलाश कर रही है जिन्हाेंने बस रोक कर युवती के साथ मारपीट किया। पुलिस लिखित शिकायत के आधार पर कानूनी कार्यवाही की तैयारी में है।

संदर्भ : दैनिक भास्कर

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *