हिन्दू जनजागृति समिति का ‘आदर्श गणेशोत्सव अभियान !’
यावल : घांस मंडी में स्थित सार्वजनिक ग्रंथालय में हिन्दू जनजागृति समिति की ओर से गणेशोत्सव समन्वय बैठक का आयोजन किया गया था। इस बैठक में १६ मंडलों के पदाधिकारी, मान्यवर एवं धर्मप्रेमी ऐसे कुल मिलाकर ६० से भी अधिक उपस्थिति रही !
![](https://www.hindujagruti.org/marathi/wp-content/uploads/sites/9/2019/08/Nilesh_P_Budha01_col.jpg)
शंखनाद कर बैठक का आरंभ किया गया। श्रीमती नीलिमा नेवे ने सभी का स्वागत कर बैठक का उद्देश्य स्पष्ट किया। उसके पश्चात ‘गणेशोत्सव वास्तव एवं आदर्श’ दृकश्राव्य चक्रिका दर्शाई गई। हिन्दू जनजागृति समिति की श्रीमती क्षिप्रा जुवेकर ने ‘गणेशोत्सव का वास्तविक स्वरूप एवं जागृति की आवश्यकता’ इस विषय पर उपस्थित कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। समिति के श्री. श्रेयस पिसोळकर ने सार्वजनिक उत्सवों के माध्यम से हम किस प्रकार से जागृति कर सकते हैं ?, इस संदर्भ में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। कुछ मंडलों ने प्रवचनों के आयोजन का नियोजन किया है। इस समय हिन्दू जनजागृति समिति के श्री. प्रशांत जुवेकर ने भी मार्गदर्शन किया।
क्षणिकाएं
१. बैठक के समय बिजली कट जाने के पश्चात भी सभी कार्यकर्ता शांति से बैठे थे; इसलिए बैठक में कोई व्यवधान नहीं आया !
२. इस कार्यक्रम में सभी आयुवर्ष के कार्यकर्ता उपस्थित थे।
स्त्रोत : दैनिक सनातन प्रभात