![](https://www.hindujagruti.org/marathi/wp-content/uploads/sites/9/2019/09/Swami-Pragyananand-bhet1_C.jpg)
राऊरकेला (ओडिशा) : हिन्दू जनजागृति समिति के ओडिशा राज्य समन्वयक श्री. प्रकाश मालोंडकर ने पुरी के निकट बालीघाई के आश्रम में क्रियायोग इंटरनैशनल के परमहंस स्वामी प्रज्ञानानंद से भेंट लीं।
इस अवसर पर उन्होंने स्वामीजी को हिन्दू जनजागृति समिति एवं सनातन संस्था के राष्ट्र एवं धर्म कार्य की जानकारी दी। स्वामीजी ने जिज्ञासा के साथ सब जानकारी ली और उन्होंने इस कार्य के लिए अपने आशीर्वाद भी दिए, साथ ही सनातन के रामनाथी आश्रम के अवलोकन का आश्वासन दिया। इस समय उन्हें सनातन के ग्रंथ और पाक्षिक सनातन प्रभात के अंक भेंट किए गए और कार्य हेतु आशीर्वचन भी लिए गए।
क्रियायोग इंटरनैशनल के अमेरिका, युरोप और भारत में कई आश्रम हैं और उनमें स्वामी प्रज्ञानानंदजी के मार्गदर्शन में सहस्रों की संख्या में शिष्य और अनुयायी साधनारत हैं !
स्त्रोत : दैनिक सनातन प्रभात