Menu Close

‘भारत हिन्दू राष्ट्र है’ कहने पर मंजूनाथ को मोइद्दीन और अब्दुल रहीम समेत एक नाबालिग ने पिटा

कर्नाटक के मंगलुरु में एक मॉल में युवक मंजूनाथ शिनॉय को पीटे जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में युवक कथित तौर पर यह कहता नजर आ रहा है कि ‘भारत एक हिन्दू राष्ट्र’ है। पुलिस ने इस मामले में मोइद्दीन सफवान, अब्दुल रहीम साद और एक नाबालिग के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।

यह घटना शहर के फोरम फिजा मॉल की है। ऑपइंडिया में प्रकाशित समाचार के अनुसार ऑपइंडिया ने स्थानीय पांडेश्वर पुलिस थाने में सम्पर्क कर इस पूरी घटना की जानकारी जुटाई। जानकारी के अनुसार यह घटना बुधवार सुबह की है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मॉल के फूड कोर्ट में मुस्लिम युवकों का एक समूह बातचीत कर रहा था। उस समय, मंजूनाथ शेनॉय भी एक ग्राहक से मिलने के लिए मॉल में मौजूद थे और फिर वो बाद में फूड कोर्ट गए।

पुलिस ने आगे बताया कि मंजूनाथ ने उन युवकों के बीच चल रही चर्चा में की गई कुछ टिप्पणियों को सुना। इसके बाद वो प्रतिक्रियावश अपनी राय साझा करने के लिए आगे बढ़ा और कहा कि भारत एक हिंदू राष्ट्र था। बस इसी बात पर मुस्लिम युवकों का वह समूह नाराज हो गया और मंजूनाथ को चर्चा से दूर रहने के लिए कहा। लेकिन अचानक इनके बीच बहस छिड़ गई और मंजूनाथ पर गुस्साए छात्रों ने हमला कर दिया। घटना के बाद मंजूनाथ ने पांडेश्वर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी।

सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो को गंभीरता से लिया गया है और घटना की जानकारी देते हुए मंगलुरु पुलिस कमिश्नर ने बताया कि तीन आरोपितों की गिरफ्तारी हो गई है। उन्होंने जानकारी दी कि नाबालिग आरोपित पर जुवेनाइल नियमों के तहत कार्रवाई की जाएगी। पुलिस कमिश्नर ने बताया कि उनके पास घटना से संबंधित पुख्ता सबूत हैं।

गौरतलब है कि दक्षिण कन्नड जिला, जिसका मुख्यालय मंगलुरु में है, वो साम्प्रदायिक रूप से संवेदनशील क्षेत्र है, जहाँ अक्सर इस तरह की घटनाएँ होती रहती हैं। २०१८ में विधानसभा चुनाव से पहले जिले में कई राजनीतिक हत्याएँ हुई थीं, जिनमें हिन्दू और मुस्लिम समूह के लोग एक-दूसरे पर आरोप लगाए थे। इसके अलावा सोशल मीडिया पर हेट स्पीच को प्रसारित करने के आरोप में एक सितंबर को शहर में एक व्यक्ति को गिरफ्तार भी किया गया था। तब पुलिस ने जाकिर उल्लाल को हिरासत में ले लिया था, जिसके मोबाइल फोन से सबूतों की बरामदगी भी हुई थी।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *