Menu Close

रामनवमी पर छह राज्यों में जिहादियों का उत्पात : शोभायात्रा के दौरान पथराव, हिंसा में एक की मौत

हिन्दू राष्ट्र में हिन्दुओं के ही धार्मिक जुलूसों पर आक्रमण करने का साहस अनेक वर्षों से चला आ रहा है । इस स्थिति को बदलने के लिए, अब हिन्दुओं को युद्ध स्तर पर संवैधानिक मार्गों से सर्वंकष प्रयास करने चाहिए । ऐसी स्थिति बनानी चाहिए, जिसमें धर्मांध कट्टरपंथियों का आक्रमण करने का साहस ही नहीं हो ! – सम्पादक, हिन्दुजागृति

भारत जैसा देश खोजना बहुत ही मुश्किल होगा जहां पर प्रभु श्री राम के जन्मदिवस पर अवकाश की व्यवस्था तो है ही नहीं बल्कि अब तक प्रभु श्री राम का नारा भी भड़काऊ की श्रेणी में आ रहा है, श्री राम नवमी पर प्रभु श्री राम की शोभायात्रा पर जो भी हमले हुए हैं, उनमें यही आरोप लगाया जा रहा है कि, उसमें भडकाऊ नारे थे, इसलिए पत्थरबाजी की गई।

परन्तु यह एक प्रश्न उठ सकता है कि यदि नारे भडकाऊ थे तो अचानक से ही पत्थरबाजी के लिए पत्थर कहां से आए और अचानक से ही आगजनी के लिए आग कैसे आ गयी ? यह एक बड़ा प्रश्न है, जिसका उत्तर किसी के भी पास नहीं है ? क्योंकि उत्तर दरअसल है ही नहीं! जो भी है अब सब बहाने से हैं, हिन्दुओं के पर्व को दिनों दिन नष्ट करने का और साम्प्रदायिक ठहराने का प्रयास किया जा रहा है। यह एक इतने सुनियोजित तरीके से हो रहा है कि इसकी आहट भी पता नहीं लगी है।

जो लोग बार बार यह कहते हैं कि हिंसा का कारण हिन्दुओं का उग्र होना है, वह कभी छत पर रखे गए पत्थरों की संख्या पर उंगली नहीं उठाते हैं। कल रामनवमी पर एक नहीं कई स्थानों पर जिहादियों ने पत्थरों से शोभायात्रा का स्वागत किया गया। आगजनी की गई और इतना ही नहीं अब यह पता चल रहा है कि, यह सब सुनियोजनित तरीके से किया गया था ।

रामनवमी की शोभा यात्रा के दौरान गुजरात, झारखंड, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक और मध्य प्रदेश में शोभायात्रा पर जिहादियों ने पथराव किया। वही गुजरात में एक की मौत भी हुई है ।

गुजरात के हिम्मतनगर से शुरुआत

गुजरात के हिम्मतनगर में पहले हमले की घटना सामने आई थी। 10 अप्रैल, 2022 (रविवार) को हुई इस घटना में शोभा यात्रा में चल रहे वाहनों को जला दिया गया था। पथराव में लगभग आधे दर्जन पुलिसकर्मी घायल हुए थे। पथराव की घटना के बाद घटनास्थल से लगभग 65 वर्षीय एक व्यक्ति का शव बरामद किया गया, जिसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है । इस घटना में आरोपितों के रुप में मुख्य रूप से राजू मेंटल, सिकंदर पठान, समीर पठान, खालिद पठान, मुबीन शेख, वाहिद पठान और उमर पठान आदि के नाम सामने आए थे। पुलिस हमलावरों की तलाश में दबिश दे रही है। घटना में घायलों और आरोपितों की गिरफ्तारी की अभी कोई आधिकारिक सूचना नहीं है।

गुजरात के ही आणंद में हुई झडप

10 अप्रैल को ही गुजरात के आणंद जिले में रामनवमी के दौरान हिंसक झडप हुई थी। यहां छपरिया के हनुमान मंदिर के पास निकली शोभायात्रा पर पत्थरबाजी हुई। इस घटना से नाराज लोगों ने वाहनों में तोडफोड की। गुजरात के गृहमंत्री हर्ष संघवी ने इस घटना में शामिल आरोपितों को जल्द गिरफ्तार करने के प्रशासन को निर्देश दिए हैं। घटना में घायलों और आरोपितों की गिरफ्तारी की अभी कोई आधिकारिक सूचना नहीं है।

मध्यप्रदेश के खरगोन में आगजनी

10 अप्रैल 2022 को ही मध्यप्रदेश के खरगोन में रामनवमी की शोभा यात्रा के दौरान बज रहे डीजे का बहाना बना कर जिहादी भीड ने हमला किया था। इस हमले के बाद शहर के कुछ अन्य हिस्सों में भी हिंसा शुरू हो गई। घटना में पथराव और आगजनी हुई है। अन्य जिलों से अतिरिक्त पुलिस बल मंगा कर हालात को काबू में करने का प्रयास किया जा रहा है। घटना में घायलों और आरोपितों की गिरफ्तारी की अभी कोई आधिकारिक सूचना नहीं है। जिले के ADM ने हालात सामान्य होने और जिले में धारा 144 लागू होने की जानकारी दी है।

मुंबई के मानखुर्द इलाके में हमला

10 अप्रैल 2022 की ही रात मुंबई के मानखुर्द इलाके में रामनवमी के दौरान हमला हुआ है। पुलिस के अनुसार, इस हमले में आरोपितों की संख्या और हमले की वजह की जांच की जा रही है। इस दौरान लगभग 20 वाहनों में तोडफोड की सूचना है। महाराष्ट्र के गृहमंत्री ने किसी भी प्रकार से दंगा फैलाने की कोशिश करने वालों को चेतावनी दी है।

झारखंड के लोहरदगा में धारदार हथियारों से आक्रमण

10 अप्रैल 2022 को झारखंड के लोहरदगा में रामनवमी के मेले में लगी दुकानों में आग लगा दी गई। कई वाहनों को जला दिया गया। दिल्ली जा रही राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन पर भी पत्थर मारे गए। इस हिंसा में 3 लोग बुरी तरह से घायल बताए जा रहे हैं। जिले में धारा 144 लगा कर इंटरनेट बंद कर दिया गया है। पुलिस द्वारा अभी तक गिरफ्तारियों की सही जानकारी नहीं दी गई है।

झारखंड के बोकारो में शोभायात्रा पर पथराव

रामनवमी के ही दिन 10 अप्रैल 2022 को झारखंड के बोकारो में शोभायात्रा पर पथराव हुआ। यह घटना फुसरो के राजाबेड़ा स्थित गंजू मोहल्ले की है। घटना की जानकारी मिलने ही मौके पर भारी पुलिस बल पहुँच गया। पुलिस ने यहाँ आगे की शोभायात्रा रोक दी। हिन्दू संगठनों ने विरोध स्वरूप पुलिस द्वारा रोके गए स्थान पर ही अपनी बाइकें छोड दी थीं। इस मामले में भी पुलिस कार्रवाई की अभी तक आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।

हावडा में रामनवमी जुलूस पर पत्थरबाजी

वहीं पश्चिम बंगाल के हावडा में भी VHP द्वारा निकाली गई रामनवमी की शोभा यात्रा पर हमले की खबर आई है। यह दावा इस घटना में वायरल हो रहे कुछ वीडियोज के आधार पर किया गया है। बताया जा रहा है कि इस हमले में पुलिस को भी निशाना बनाया गया है। घटनास्थल हावडा का फ़ाजिर बाजार बताया जा रहा है। इस घटना में दुकानों में आग लगाने का भी दावा किया गया है।

पश्चिम बंगाल के बांकुडा की रैली में शामिल 17 लोग गिरफ्तार

एक रिपोर्ट के मुताबिक पश्चिम बंगाल के बांकुडा में रामनवमी के दौरान हंगामे का आरोप लगा कर पुलिस ने 17 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस मामले में पुलिस भी रैली आयोजकों पर दिए गए रास्ते के बजाय मस्जिद के रास्ते से जाने का आरोप लगा रही है। इस दौरान रैली में शामिल लोगों पर लाठीचार्ज भी किया गया है। यह घटना भी 10 अप्रैल 2022 की है।

कोलार में भी धर्मांधों की भीडद्वारा हुआ आक्रमण

कर्नाटक के कोलार में श्रीरामनवमी की पार्श्वभूमि पर निकाली गई शोभायात्रा पर मुसलमानबहुल क्षेत्र में धर्मांधों द्वारा की गई पत्थरबाजी के कारण तनावपूर्ण वातावरण निर्माण हुआ । जब यह शोभायात्रा जहांगीर मोहल्ला से जा रही थी तब वहां पथराव हुआ । उस समय वहां उपस्थित पुलिस ने लाठीचार्ज कर, स्थिति पर नियंत्रण पाया । इस घटना में कोई भी घायल नहीं हुआ है । इस प्रकारण में पुलिस ने ५ लोगों को बंदी बनाया है ।

स्रोत : Opindia

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *