दिल्ली हत्या : साक्षी ही नहीं कुल 5 लोगों की हत्या की थी योजना

सुबह से गांजा-शराब ले रहा था हत्यारा साहिल

वो दोस्ती का वास्ता देकर गिड़गिड़ाती रही, साहिल करता रहा वार

दिल्ली के रोहिणी स्थित शाहबाद डेयरी के पास साक्षी नाम की 16 वर्षीय लड़की की हत्या की खबरें सुर्ख़ियों में है। साहिल ने कैसे न सिर्फ उसे कई बार चाकुओं से गोदा जिससे उसकी आँतें बाहर निकल आईं, बल्कि उसने एक बड़ा पत्थर उठा कर उसका सिर भी कुचल डाला। घटना के CCTV वीडियोज भी सामने आए हैं। ये अचानक हुई हत्या नहीं है, बल्कि साहिल पिछले 3-4 दिन से इसकी साजिश रच रहा था। सिर्फ साक्षी ही नहीं, बल्कि उसने 5 लोगों की हत्या का प्लान बना रखा था।

साक्षी के साथ-साथ उसके पुरुष दोस्तों को भी खत्म करने की साजिश थी। रविवार (28 मई, 2023) को उसे रास्ते में जो भी इन पाँचों में से मिलता उसकी वो हत्या कर देता। साक्षी और उसके दोस्त इन्हीं रास्तों से आते-जाते हैं, ये भी उसने रेकी कर रखा था। वो उस दिन सुबह से चाकू लेकर घूम रहा था। सुबह 11 बजे उसने गाँजा और शराब का भी सेवन किया था। वो बीच-बीच में नशीले पदार्थ ले रहा था। हत्या के समय भी वो नशे में धुत था।

पूछताछ में साहिल ने बताया कि साक्षी दोस्ती का वास्ता देकर उस पर हमला न करने को कह रही थी, लेकिन वो लगातार वार करता रहा। हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू उसने हरिद्वार से खरीदा था। CCTV फुटेज में वो एक युवक से बात करते हुए भी दिखा था, जिससे पूछताछ होगी। हालाँकि, चूँकि साहिल पहले उसी इलाके में रहता था इसीलिए लोगों से उसकी जान-पहचान थी। रिठाला जाते समय उसने गुप्ता कॉलोनी में हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू फेंका।

रात भर साहिल सड़क पर सोया रहा, जिसके बाद वो बुलंदशहर स्थित अटरेनी गाँव पहुँचा, जहाँ उसकी बुआ रहती है। साहिल के मनोवैज्ञानिक परीक्षण की भी तैयारी है। उसके सोशल मीडिया हैंडल्स को पुलिस खँगाल रही है। साहिल ने साक्षी की एक झबरू (असली नाम अजय) नामक लड़के से नजदीकी की बात कही है, जिस पर अजय ने कहा कि वो खुद मरेगा ही और अब फँसाने के लिए उसका नाम ले रहा। बकौल अजय, उसने सिर्फ साहिल को समझाया था कि लड़की को प्रताड़ित मत करो।

स्रोत: ऑप इंडिया


29 मई

दिल्ली : नाबालिग हिन्दू लडकी की जिहादी साहिल ने बेरहमी से हत्या, चाकू से किए 20 वार, पत्थर से कुचला सिर

तमाशबीन बनी देखती रही दिल्ली की जनता

दिल्ली में एक लड़की की निर्मम हत्या का वीडियो सामने आया है, जो सिहरन पैदा करने वाला है। शाहबाद क्षेत्र में 16 साल की नाबालिग लड़की को उसके घर के बाहर मार डाला गया। रविवार (28 मई, 2023) को हुई इस घटना का CCTV वीडियो फुटेज भी सामने आया है। मृतका की पहचान साक्षी के रूप में हुई है। रोहिणी स्थित शाहबाद डेयरी के पास साहिल नाम के युवक ने उसे 20 बार चाकू घोंपा। इसके बाद उसे पत्थर से कुचल डाला।

हैरान करने वाली बात ये है कि जब ये हैवानियत हो रही थी, तब वहाँ आसपास गुजरने वाले लोग सब कुछ देख रहे हैं और कोई बीच-बचाव करने नहीं आया। वीडियो में देखा जा सकता है कि साहिल ने पहले साक्षी पर चाकू से ताबड़तोड़ वार किया, फिर पत्थर से उसका सिर कुचल दिया। आरोपित और मृतका रिलेशनशिप में थे, ऐसा बताया जा रहा है। साक्षी घटना के समय अपनी दोस्त नीतू के बेटे के जन्मदिन की पार्टी अटेंड करने जा रही थी।

हम बहुत पहले से कहते आ रहे है शाहबाद डेरी जैसा जाट बहुल इलाक़ा जो अब धीरे धीरे “मिनी पाकिस्तान” जैसा इलाक़ा बन गया है।

एक विशेष समुदाय की जनसंख्या इस इलाक़े में बहुत तेज़ी से बढ़ी है।

pic.twitter.com/3Cw0FzC3gg

तभी साहिल अचानक से आ गया और उसने इस वारदात को अंजाम दे दिया। घटना से एक दिन पहले साहिल और साक्षी के बीच भयंकर लड़ाई भी हुई थी। इस मामले में दिल्ली पुलिस ने हत्या की धारा में FIR दर्ज कर ली है। शाहबाद डेयरी थाने में मामला दर्ज किया गया है। मृतका के पिता ने इस मामले में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस इस मामले की जाँच के साथ-साथ आरोपित की धर-पकड़ के लिए प्रयास कर रही है। घटना के बारे में जान कर लोग स्तब्ध हैं।

ये घटना तब सामने आई है, जब एक दिन पहले ही कल्याणपुरी में एक 18 साल के लड़के को लड़कों के एक समूह ने मिल कर मार डाला। दिल्ली की DCP सुमन नलवा ने जानकारी दी है कि पुलिस टीम को जाँच के लिए लगाया गया है। उन्होंने कहा कि आरोपित की पहचान कर ली गई है और उसे तुरंत गिरफ्तार किया जाएगा। आरोपित की उम्र 20 साल बताई जा रही है। घटना जेजे कॉलोनी की है। ‘दिल्ली महिला आयोग (DCW)’ की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने कहा कि उन्होंने इससे भयानक कुछ नहीं देखा।

स्रोत: ऑप इंडिया

Leave a Comment

Notice : The source URLs cited in the news/article might be only valid on the date the news/article was published. Most of them may become invalid from a day to a few months later. When a URL fails to work, you may go to the top level of the sources website and search for the news/article.

Disclaimer : The news/article published are collected from various sources and responsibility of news/article lies solely on the source itself. Hindu Janajagruti Samiti (HJS) or its website is not in anyway connected nor it is responsible for the news/article content presented here. ​Opinions expressed in this article are the authors personal opinions. Information, facts or opinions shared by the Author do not reflect the views of HJS and HJS is not responsible or liable for the same. The Author is responsible for accuracy, completeness, suitability and validity of any information in this article. ​