Menu Close

बरेली : मस्जिद के मौलाना ने तिरंगे के ऊपर लहराया इस्लामी झंडा, मोहम्मद अयूब के खिलाफ दर्ज की FIR

उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में एक मस्जिद के मौलाना पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा के अपमान का केस दर्ज हुआ है। आरोपित मौलाना का नाम मोहम्मद अयूब है। आरोप है कि मौलाना अयूब ने मस्जिद पर लगे तिरंगे के ऊपर इस्लामी झंडा लगा दिया था। मौलना की करतूत की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। पुलिस मामले की जाँच में जुटी है। घटना गुरुवार (12 अक्टूबर 2023) की है। हिन्दू संगठनों ने इस हरकत पर कड़ी आपत्ति जताते हुए अयूब के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

यह मामला बरेली के हाफिजगंज का है। स्थानीय निवासी उदित शर्मा ने इस मामले की शिकायत पुलिस में की है। उदित शर्मा ने बताया कि गुरुवार को वो किसी काम से बरेली जा रहे थे। रास्ते में कस्बा रिठौरा इंद्रानगर पड़ता है। जब उदित रिठौरा पहुँचे तो सड़क के किनारे उन्हें एक मस्जिद दिखी। इस मस्जिद पर नीचे राष्ट्रध्वज तिरंगा लगा दिखा। तिरंगे के ऊपर हरे रंग का इस्लामी झंडा लहरा रहा था। उदित ने इसकी तस्वीरें खींच लीं। बाद ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं।

हिन्दू संगठनों ने इस मामले में बरेली पुलिस से कड़ी कार्रवाई की माँग की। इस मस्जिद का मौलाना मोहम्मद अयूब है। पुलिस को दी गई तहरीर में उसे मुख्य आरोपित बताया गया है। पुलिस ने शिकायत पर मस्जिद के इमाम मोहम्मद अयूब पर राष्ट्रीय गौरव अपमान निवारण अधिनियम 1971 की धारा 2 के तहत FIR दर्ज कर ली। ऑपइंडिया के पास FIR कॉपी मौजूद है। मामले की जाँच के लिए सब इंस्पेक्टर संतवीर सिंह को नियुक्त किया गया है।

आरोपित मौलाना बरेली के नवाबगंज थाना क्षेत्र का रहने वाला है। उसके अब्बा का नाम शाहरुख़ है। इस मामले के सामने आते ही हिन्दू संगठनों ने नाराजगी प्रकट की है। बरेली के हिन्दू जागरण मंच के पदाधिकारी हिमांशु पटेल ने मौलाना अयूब पर कठोर कार्रवाई की माँग की। जवाब में बरेली पुलिस ने इंस्पेक्टर हाफिजगंज को जरूरी कार्रवाई के निर्देश देने की जानकारी दी है।

स्रोत : ऑप इंडिया

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *