चैत्र कृष्णपक्ष नवमी, कलियुग वर्ष ५११६
हिन्दू जनजागृति समिति का धर्मप्रसार कार्य
१. हिन्दूनिष्ठ व्यक्तिओंद्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में पू. (डॉ.) चारूदत्त पिंगळे का मार्गदर्शन ! : ८.२.२०१५ को भोपाल में ‘हिन्दूनिष्ठ श्री. रामेश्वर मिश्र ने ‘राष्ट्रीय शिक्षण नीति की नवरचना,’ इस विषय पर कार्यक्रम आयोजित किया। उस समय उन्होंने हिन्दू जनजागृति समिति को भी निमंत्रित किया। समिति द्वारा राष्ट्रीय मार्गदर्शक पू. (डॉ.) चारूदत्त पिंगळे ने इस कार्यक्रम में सम्मिलित होकर उपस्थित
व्यक्तियोंको मार्गदर्शन किया।
२. अनेक हिन्दूनिष्ठोंको सक्रिय करनेवाला ‘द्वितीय प्रांतीय अधिवेशन’ ! : इंदौर में १० तथा ११ जनवरी को दो दिन ‘द्वितीय प्रांतीय अधिवेशन’ आयोजित किया गया। तदनंतर प्रा. पाराशर, पंडित पवन त्रिपाठी, डॉ. अखिलेशचंद्र शर्मा, सर्वश्री दिलीप उपाध्याय, धीरेंद्र पांडे, यश बच्छानी, धीरेंद्र जोशी, राजवीर सिंह, त्रिपुरारी शर्मा, राहुल तिवारी, सुशील पाटीदार, अतुल जैस्वानी इत्यादि हिन्दूनिष्ठ अधिक
संख्या में सम्मिलित हुए।
२ अ. प्रसारकार्य में पूरीतरह से सहायता करनेवाले प्रा. पाराशर ! : अधिवेशन के पश्चात प्रा. पाराशर ने तीन गांवों में बैठक का आयोजन किया। साथ ही संपर्क के लिए उन्होंने अपना चार पहिया वाहन भी दिया। एक बैठक में प्रा. पाराशर ने ‘शस्त्रसज्ज सेना का महत्त्व,’ इस विषय पर हिन्दुओंको संबोधित किया। पाराशर जी अधिवेशन के लिए उपस्थित नए हिन्दूनिष्ठोंको तथा साथ ही शहर के अन्य हिन्दूनिष्ठोंसे भी संपर्क करने में सहायता कर रहे हैं।
२ आ. अभियान के लिए नेतृत्व करनेवाले श्री. दिलीप उपाध्याय ! : अधिवेशन में सम्मिलित श्री. दिलीप उपाध्याय ने उनके क्षेत्र में ‘सुंदरकांड’ पाठ के (‘रामचरितमानस’ का एक अध्याय) वाचन तथा गायन का आयोजन किया था। उस समय उन्होंने विषय प्रस्तुत करने के लिए समिति के कार्यकर्ताओंको निमंत्रित किया था। समिति के कार्य से जुडे श्री. धीरेंद्र पांडे ने इस बैठक में विषय प्रस्तुत किया। श्री. उपाध्याय को ‘फेसबुक’ से एक धर्मांधद्वारा हिन्दुओंके आराध्य देवता हनुमान का अनादर किए जाने की सूचना प्राप्त होते ही उन्होंने समिति तथा अन्य संगठनोंके सामने यह विषय प्रस्तुत किया। तत्पश्चात इस संदर्भ में ‘सायबर सेल’ में परिवाद प्रविष्ट किया गया।
३. देवताओंका अनादर रोकने के लिए किए गए प्रयास !
३ अ. प्रबोधन : ८.२.२०१५ को हिन्दूनिष्ठोंके साथ मासिक बैठक का आयोजन किया गया। उस में सर्वश्री राजवीर सिंह, धर्मेंद्र सिंह एवं धीरेंद्र पांडे ने, ‘लोग न थूकें’; इसलिए इंदौर शहर में स्थान-स्थान पर लगाई गई देवताओंके छायाचित्रवाली पटिया (टाईल्स) के संदर्भ का सूत्र प्रस्तुत किया।
३ आ. पटिया (टाईल्स) निकाल देना : इंदौर के ‘नेहरू बाग’ में, ‘लोग न थूकें’, इस उद्देश्य से देवताओंकी २०-२५ पटिया (टाईल्स) लगाई गई थी। हिन्दूनिष्ठोंके प्रबोधन के पश्चात उन्हें त्वरित निकाला गया।
३ इ. निवेदन : इस संदर्भ में २५.२.२०१५ को जनपदाधिकारियोंके समक्ष निवेदन प्रस्तुत किया गया। उस समय हिन्दू जनजागृति समिति, हिन्दू महासभा, साथ ही अन्य संगठनोंके कार्यकर्ता तथा प्रतिनिधि उपस्थित थे। अन्यत्र भी देवताओंके छायाचित्रवाली पटिया (टाईल्स) निकालने हेतु प्रबोधन भी किया गया।
४. एक हिन्दूनिष्ठ व्यक्ति का उल्लेखनीय कृत्य ! : हिन्दूनिष्ठ श्री. धीरेंद्र पांडे के स्वामी श्री. राहुल तिवारी अधिवेशन में आकर अत्यंत प्रभावित हुए। ‘फेसबुक’ पर उनका अच्छा गुट है। हिन्दूनिष्ठोंके साथ किए गए विचारविमर्श में उन्होंने इंदौर के मुसलमानबहुल क्षेत्र के संदर्भ में सुना। उन्होंने अपने सहकारियोंके साथ जाकर उस क्षेत्र की, कश्मीर के समान हुई, दयनीय स्थिति के संदर्भ में अधिक जानकारी प्राप्त की।
५. धर्मजागृति पर समिति के अभियान
५ अ. फ्लेक्स की प्रदर्शनी : फरवरी में ५ स्थानों पर धर्मशिक्षा एवं धर्मजागृति करनेवाले फ्लेक्स की प्रदर्शनी प्रकाशित की गई थी।
५ आ. आश्रम के कार्यक्रम में सम्मिलित ! : इंदौर के महान संत प.पू. रामानंद महाराज के प्रथम पुण्यस्मरण के निमित्त उनके आश्रम में कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। उस में समिति के कार्यकर्ता सम्मिलित हुए।
६. धर्मप्रेमियोंके नेतृत्व में सुनिश्चित हुआ जनपदनिहाय आगामी अभियान !
६ अ. गांवगांव में संपर्क तथा बैठकों का आयोजन : प्रा. पाराशर ने दो गांवों में बैठकोंका आयोजन किया है। साथ ही निकट के ३५ गांवोंकी सूची सिद्ध कर उन सभी गांवों में संपर्क हेतु सहायता करने के लिए वे सिद्ध हैं। आगे के दो मास में गांव के अच्छे युवकोंको स्वसंरक्षण देकर सिद्ध करने का उनका विचार है।
६ आ. सुंदरकांड पठन तथा भजन द्वारा प्रसार ! : श्री. धीरेंद्र पांडे, श्री. मनोज पटेल तथा अन्य कुछ हिन्दूनिष्ठोंने स्थान-स्थान पर सुंदरकांड एवं भजन का आयोजन कर उस माध्यम से प्रसार करने का निश्चित किया है।
६ इ. ‘लव जिहाद’ पर व्याख्यानोंका आयोजन ! : आगामी दो मास में श्री. त्रिपुरारी शर्मा, २०० युवतियोंका प्रबोधन हो; इसलिए ‘लव जिहाद’ विषय पर दो व्याख्यान आयोजित करनेवाले हैं।
६ ई. बैठक का आयोजन : उज्जैन के श्री. जितेंद्र आर्य ने उनके परिचित अन्य हिन्दूनिष्ठोंके साथ १२.३.२०१५ को बैठक का आयोजन किया है। उज्जैन में भी ‘प्रांतीय हिन्दू अधिवेशन’ आयोजित करने की उनकी इच्छा है।
श्री. योगेश वनमारे, समिति समन्वयक, मध्य प्रदेश. (७.३.२०१५)