Menu Close

अरविंद केजरीवाल के धरने के खिलाफ केस दर्ज

माघ कृष्ण पक्ष सप्तमी, कलियुग वर्ष ५११५


‘आप’ के धरने के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। संसद मार्ग थाने में धारा १४४ का उल्लंघन, पुलिस से भिड़ंत और बिना अनुमति के लाउड स्पीकर के प्रयोग का मामला दर्ज किया गया है। इस बीच, सरकार रात के वक्त अरविंद केजरीवाल के धरने पर क्रेकडाउन करने की तायारी कर चुकी थी।

दैनिक भास्कर के अनुसार, दिल्ली के उप राज्यपाल नजीब जंग ने पर्दे के पीछे रहकर अरविंद केजरीवाल का धरना खत्म करवाने में अहम भूमिका निभाई। धरना खत्म करने के मुद्दे पर जंग ने केजरीवाल से यह आश्वासन लिया था कि उन्हें दिल्ली के उप राज्यपाल के फॉर्मूले पर राजी होकर धरना खत्म करना होगा। दूसरी तरफ, आम आदमी पार्टी से जुड़े सूत्र यह भी बता रहे हैं कि दिल्ली पुलिस के सीनियर अफसरों ने मंगलवार की सुबह दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल से मुलाकात कर डेडलॉक खत्म करवाने की कोशिश की।

नजीब जंग ने केजरीवाल और केंद्र सरकार के बीच मध्यस्थ का काम किया। जंग ने गुप्त तरीके से खुद उन पुलिस वालों के बारे में जानकारी जुटाई जिनके खिलाफ कार्रवाई की मांग दिल्ली सरकार कर रही थी। जंग को इन पुलिस वालों के बारे में अच्छी रिपोर्ट नहीं मिली।

स्त्रोत : निति सेंट्रल

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *