Menu Close

हरियाणा : मौलवी ने अपहरण के बाद कराया किशोरी का धर्म परिवर्तन

rapeसिरसा : हरियाणा के सिरसा में जबरन धर्म परिवर्तन कराकर एक मौलवी ने किशोरी से शादी कर ली। मौलवी ने पहले किशोरी का अपहरण कर उसे बंधक बनाया और फिर दिल्ली ले जाकर जबरन धर्म परिवर्तन के बाद उससे निकाह रचा लिया। किशोरी ने स्वयं कोर्ट में अपनी दर्द भरी दास्तां सुनाई है, जिसके बाद पुलिस ने मौलवी को गिरफ्तार कर लिया है। दूसरे आरोपी की तलाश जारी है।

दिल्ली के सीमापुरी क्षेत्र से मुस्लिम युवक के कब्जे से छुडाई गई नाबालिग को सोमवार को सिरसा कोर्ट में पेश किया गया। यहां के कीर्ति नगर की १७ वर्षीय पीडि़ता ने अदालत में दिए बयान में बताया कि कंगनपुर रोड निवासी मौलवी अहमदबख्श का उसके घर आना जाना था। अहमद दरगाह पर झाड फूंक और जादू टोने का काम करता था। उसके दरगाह पर कई लडके रहते थे।

२१ जुलाई को किशोरी स्कूल से पढकर लौट रही थी तो अहमद उसे दरगाह पर ले गया। वहां उसने उस पर कोई जादू टोना कर दिया। इसके बाद उसे कुछ पता नहीं लगा। आरोप है कि बिजनौर निवासी इलशाद उसे दिल्ली के सीमापुरी क्षेत्र में ले गया और उसने वहां उसका धर्म परिवर्तन करवाते हुए निकाह कर लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। नाबालिग के मुताबिक उसे बुर्के में रखा जाता था। पुलिस ने भी उसे शनिवार को सीमापुरी में बुर्के की अवस्था में पकडा था। हालांकि पुलिस ने मुख्य आरोपी मौलवी अहमद को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही बिजनौर के अन्य युवक की पुलिस को तलाश है।

मौलवी निकला तीन बीवियों का शौहर

मुख्य आरोपी अहमदबख्श कुछ समय पहले तक आदमपुर के किशनगढ बडवाला में रहता था। अचानक उसने धर्म परिवर्तन किया और कंगनपुर रोड पर रहने लगा। उसने अपना नाम अहमदबख्श रखा और झाड फूंक का काम करने लगा।

देखते ही देखते उसने तीन हिंदू समाज की शादीशुदा महिलाओं के साथ विवाह किया और उनका धर्म परिवर्तन करवाते हुए सलमा बना लिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार मुख्यारोपी ने उकलाना, हिसार व आदमपुर की महिलाओं का धर्म परिवर्तन कराया था, जिससे उसे बच्चे भी हैं।

स्त्रोत : जागरण

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *