सनातन संस्था पर प्रतिबंध लगाने की मांग करनेवाले अब क्या कहेंगे ? – सम्पादक, हिन्दूजागृति
कोलकाता : पं. बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस के एक नेता ने विवादित बयान देकर मुश्किलें खड़ी कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पार्टी के बीरभूम जिलाध्यक्ष अनुब्रत मंडल ने कहा है कि लेफ्ट वालों को काटकर नदी में बहा देंगे।
अपनी पार्टी के नेता की इस गुंडई पर सूबे की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने चुप्पी साध रखी है। इससे पहले वह पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कह चुके हैं कि चुनाव जीतने के लिए पुलिस वालों पर बम फेंकने पड़ें, तो वह भी करो।
अनुब्रत मंडल ने कुछ महीने पहले ही कांग्रेस पर भी हमला किया था। उन्होंने एक रैली के दौरान अपने भाषण में कांग्रेस को ‘भिखारियों की पार्टी’ बताकर नया विवाद खड़ा कर दिया था। मंडल ने सोंतसाल में आयोजित चुनावी रैली में कहा था कि कांग्रेस भिखारियों की पार्टी है। उसके पास अपने वजूद का समर्थन करने के लिए कुछ नहीं है। उसके नेताओं के पास एकमात्र काम है शाम को टीवी टॉक शो में बोलना।
स्त्रोत : प्रभात खबर