नई दिल्ली : केरल सरकार की आधिकारिक वेबसाइट हैक होने के बाद भारतीय हैकर्स के एक ग्रुप ने पाकिस्तान की २५० से ज्यादा वेबसाइटों को हैक कर दिया है। जिसमें पाकिस्तानी राष्ट्रपति की आधिकारिक वेबसाइट भी शामिल है। हैकर्स के ग्रुप ने पाकिस्तानी रेलवे की वेबसाइट को भी हैक किया है।
गौरतलब है कि शनिवार को फैजल अफजल आका नाम के व्यक्ति ने केरल सरकार के आधिकारिक वेबसाइट kerala.gov.in को हैक कर लिया था। इसके कुछ घंटों बाद भारतीय हैकर्स ने पाकिस्तान की २५० से ज्यादा वेबसाइटों को हैक किया। पाकिस्तानी वेबसाइटों को हैक करने वाले ग्रुप ने खुद को ‘द मल्लू साइबर सोलजर्स’ बताया है। इस ग्रुप का कहना है कि उन्होंने पाकिस्तानी के केरल की वेबसाइट हैक करने का बदला लिया है। इस ग्रुप ने अपने फेसबुक पेज पर पाकिस्तान को भारतीय वेबसाइटों से छेड़छाड़ नहीं करने की धमकी दी है।
इनका कहना है कि अगर भारतीय वेबसाइट्स के साथ छेड़छाड़ की गई तो पाकिस्तान सरकार की ४६ सरकारी और ४ शैक्षणिक वेबसाइटों को क्रैश कर दिया जाएगा। गौर हो कि फैजल १३३७ ( Faisal १३३७ ) ने केरल सरकार के आधिकारिक वेबसाइट को हैक करने की जिम्मेदारी ली थी। इसके बाद भारत-पाकिस्तान के बीच डिजिटल वॉर शुरू हो गया और एक हैकर्स ग्रुप ने पाकिस्तान की २५० से ज्यादा वेबसाइटों को हैक कर दिया।
स्त्रोत : जी न्यूज