Menu Close

परतवाडा (अमरावती) : हिन्दू जनजागृति समितिद्वारा १ सहस्र ७०० लडकियोंको ‘लवजिहाद’ विषयपर मार्गदर्शन

हिन्दू जनजागृति समितिद्वारा लडकियोंको ‘लवजिहाद’ विषयपर मार्गदर्शन

‘लवजिहाद’ ग्रंथ दर्शाकर लडकियोंका प्रबोधन करती हुई समिति की कु. प्रतीक्षा कोरगावकर

अमरावती (महाराष्ट्र) : परतवाडा क्षेत्र में धर्मजागरण मंचद्वारा १ सहस्र ७०० लडकियोंकी साधारण ज्ञान परीक्षा के उपरांत हिन्दू जनजागृति समिति को ‘लव जिहाद’ विषयपर मार्गदर्शन करने हेतु आमंत्रित किया गया था।

इस अवसरपर समिति की कु. प्रतीक्षा कोरगावकर ने लडकियोंकाे मार्गदर्शन किया।

इस मार्गदर्शन में उन्होंने कहा कि ‘लव जिहाद’ राष्ट्रपर आया बहुत बडा संकट है। साथ ही उस की सत्य परिस्थिति की सूचना भी दी। मार्गदर्शन से पूर्व हिन्दू धर्म एवं धर्मग्रंथ पर १०० गुणोंकी १०० प्रश्नवाली दे कर परीक्षा भी ली गई। परतवाडा के सामाजिक कार्यकर्ता श्री. हीरालालजी बंसल कार्यक्रम के अध्यक्ष थे। उन्होंने इस कार्यक्रम के लिए उनका सभागृह निशुल्क उपलब्ध करा दिया था।

इस कार्यक्रम में हिन्दू जनजागृति समति की कु. श्रृतिका वानखडे, श्री. निलेश टवलारे, श्री. पंकज क्षीरसागर एवं सनातन संस्था की श्रीमती विभा चौधरी उपस्थित थीं। इस कार्यक्रम का लाभ लडकियोंके अभिभावकोंने भी लिया। सभागृह के स्थानपर समितिद्वारा ‘लव जिहाद’ ग्रंथ की प्रदर्शनी लगाई गई। प्रदर्शनी को लडकियोंका उत्स्फूर्त प्रतिसाद मिला।

मार्गदर्शन का लाभ लेती हुई लडकियां साथ में उन के अभिभावक

स्त्रोत : दैनिक सनातन प्रभात

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *