नई दिल्ली : दादरी घटना पर भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने मंगलवार को कहा कि, गाय को बचाने के लिए वह मरने और मारने को तैयार हैं।
सपा सरकार पर लगाया दोहरे चरित्र का आरोप
साक्षी महाराज ने उत्तर प्रदेश की सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि अखिलेश सरकार दादरी घटना से निपटने में नाकाम रही है। सांसद ने कहा कि इस घटना पर उत्तर प्रदेश सरकार दोहरा रवैया अपना रही है। उन्होंने कहा, ‘अखलाक के परिवार को अखिलेश सरकार ने मुआवजा के तौर पर ४५ लाख रुपए देने की घोषणा की है। इससे मुझे कोई तकलीफ नहीं है। लेकिन उन्नाव में दो लड़कियों के साथ बलात्कार करने के बाद हत्या कर दी गई तब अखिलेश सरकार ने पीड़ित परिवार को कोई मुआवजा नहीं दिया।’
साक्षी महाराज ने कहा, ‘जैसे हमारी अपनी मां है, वैसे ही हमारी भारत मां है और वैसे ही गो माता है।’ साक्षी महाराज ने सपा पर हिंदू और मुसलमानों के मामले में दोहरा मापदंड अपनाने का आरोप लगाया है। उन्होंने सोमवार को वाराणसी में हुए बवाल की घटना पर सपा को आड़े हाथ लिया और कहा कि क्या सपा सरकार हिंसा का शिकार लोगों को मुआवजा देगी?
स्त्रोत : जी न्यूज