Menu Close

मध्य प्रदेश में दशहरे की शोभायात्रा पर जिहादीयोंद्वारा पथराव से भडकी हिंसा

  • शहर में कर्फ्यू

  • देखते ही गोली मारने के आदेश

खरगोन-इंदौर (मध्य प्रदेश) : मध्य प्रदेश के खरगोन में दशहरे पर निकले विजय शोभायात्रा पर पथराव के बाद हिंसा भड़क गई। इसके बाद शहर में तनाव का माहौल है। प्रशासन ने देर रात से कर्फ्यू लगा रखा है। कर्फ्यू के दौरान देखते ही गोली मारने के आदेश जारी किए हैं। शुक्रवार को कलेक्टर नीरज दुबे ने लोगोंसे अपील की कि वे किसी भी हालात में घर से बाहर न निकलें। दोपहर १२ बजे इंदौर से आईजी विपिन महेश्वरी और कमिश्नर संजय दुबे खरगोन पहुंचे। हालात का जायजा लेने के बाद कर्फ्यू में ढील नहीं देने की बात कही।

क्या है मामला ?

घटना शहर के छोटी मोहन टॉकीज विभाग में गुरुवार रात ८ बजे के करीब हुई। दशहरे के अवसर पर रावण दहन के बाद यहां विजय शोभायात्रा निकाली जा रही थी। कट्टरपंथी लोगोंने शोभायात्रा पर पथराव किया। इसके बाद हिंसा भडकी।

हिंसा संजयनगर, टवड़ी, गोशाला मार्ग, तालाब चौक इलाके में फैल गई। यहां जमकर पत्थरबाजी और आगजनी हुई। भीड ने कई गाड़ियों और कुछ मकानों में आग लगा दी। रात ११ बजे के करीब तालाब चौक इलाके की बिजली भी काट दी। बिजली के मीटर तोड दिए। रात १२ बजे पोस्ट ऑफिस चौराहे के करीब एक कपडे की दुकान में आग लगा दी।

भीड ने आग बुझाने पहुंची दमकल की गाड़ियोंपर भी पथराव किया। पथराव में एडिशनल एसपी राजेश दंडौतिया और एक जवान को चोटें आईं। हालात बेकाबू होते देख पुलिस ने लाठीचार्ज किया। आंसू गैस के गोले दागे। दो अन्य लोगोंको भी चोटें आईं।

निमाड़ रेंज डीआईजी डीके आर्य, कलेक्टर नीरज दुबे, एसपी अमित सिंह, अपर कलेक्टर पीके कतरोलिया मौके पर पहुंचे। पुलिस ने ५७ लोगोंको बन्दी बनाया है। रात १२.५० बजे से पूरे शहर में कर्फ्यू लगा दिया गया।

देखें, हिंसा के बाद की फोटोज ….

भीड़ ने एक कपड़े की दुकान में भी आग लगा दी
पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़कर भीड़ को खदेड़ा
पुलिस ने आग की लपटों से घिरे मकान के अंदर से सिलेंडर निकलवाए
गलियों तक में पसरा है सन्नाटा

स्त्रोत : दैनिक भास्कर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *