Menu Close

पाकिस्तानी गायक अदनान सामी को मिल सकती है भारतीय नागरिकता!

मुंबई – मशहूर पाकिस्तानी गायक अदनान सामी को जल्द ही भारत की नागरिकता मिल सकती है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, अदनान दो बार भारत की नागरिकता के लिए आवेदन कर चुके हैं। अदनाम पिछले १४ सालों से भारत में रह रहे हैं।

गौरतलब है कि भारत सरकार अगस्त में ही अदनान को जब तक चाहें भारत में रहने के लिए मंजूरी दे दी है। लाहौर में जन्मे अदनान सबसे पहले एक साल के वीजा पर २००१ में भारत आए थे और तब से वीजा एक्सटेंशन करवा रहे हैं।

पाकिस्तानी गायक अदनान सामी को भारत की नागरिकता प्रदान किए जाने की तैयारी संबंधी खबरों पर केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि, सरकार इस मुद्दे पर आखिरी निर्णय लेगी। यह अभी स्पष्ट नहीं है कि वह भारतीय नागरिक बनने के इच्छुक क्यों हैं।

स्त्रोत : आइबीएन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *