Menu Close

बीकानेर : हिन्दुआेंकी शोभायात्रा पर जिहादीयोंद्वारा आक्रमण, शहर में लगा कर्फ्यू

बीकानेर : राजस्थान में बीकानेर जिले के डूंगरगढ़ कस्बे में सालासर की और जा रहे पैदल श्रद्धालुओं के साथ की गई मारपीट का विरोध करने के लिए डूंगरगढ़ बंद किया गया इस दौरान हिंसा भडकने से चारो आेर तनावपूर्ण वातावरण बना हुआ है। सूत्रों के अनुसार शुक्रवार रात को यह घटना हुई इस घटना का विरोध करने के लिए व्यवसायियों ने सुबह से ही अपने प्रतिष्ठान नहीं खोले तथा प्रमुख बाजार बंद रहा। इस तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए पुलिस ने शहर के मुख्य बाजार में बडी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया है।

सूत्रों से मिले जानकारी के अनुसार शनिवार की सुबह धार्मिक शोभायात्रा निकालने में बाधा डाल रहे कट्टरपंथी लोगों पर पुलिस ने बल का प्रयोग किया जिससे भडकी हिंसा में दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए है। घायलो को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हिंसा इतनी भडक गई की लोगो ने कई वाहनों को आग लगा दी। कुछ स्थानों से आगजनी की खबरें आ रही हैं। बाजार में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस जवान लगातार उपद्रवियों को खदेडऩे का प्रयास कर रहे है।

जिला कलेक्टर से मिली जानकारी के अनुसार स्थिति पर काबू पाने के लिए श्रीडूंगरगढ़ में कर्फ्यू लगा दिया गया है। माहौल अभी भी तनावपूर्ण बना हुआ है। बीकानेर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र विश्नोई से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस ने कुछ लोगों को पूछताछ के लिए बन्दी बनाया है। स्थिति नियंत्रण में है किंतु वातावरण अभी भी तनावपूर्ण बना हुआ है। अधिक प्रभावित इलाके में बड़ी संख्या में सुरक्षा बल तैनात कर दिया गया है।

स्त्रोत : न्यूज ट्रॅक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *