Menu Close

पांच हस्तियों को तरूण क्रांति अवार्ड

फरीदाबाद :  मुनिश्री तरूण सागर जी चातुर्मास समिति ने देश की जानी-मानी पांच हस्तियों को तरूण क्रांति अवार्ड से सम्मानित किया। इनकी सेवाओं को सराहा गया। पुरस्कारस्वरूप प्रशस्तिपत्र, ट्रॉफी और एक-एक लाख रूपए नकद दिए गए। इस मौके पर सेव काउ ट्रस्ट (गाय बचाओ ट्रस्ट ) का गठन किया गया। इसमें कुल २२ लाख रूपए दिए गए। तरूण सागर महाराज को गाच बचाने के लिए ब्रांड अम्बेसडर घोषित किया गया।

इन्हें मिला पुरस्कार

रविवार को भगवान महावीर सभागार, मॉडर्न स्कूल, सेक्टर-१७ में हुए भव्य समारोह में लोगों को उत्साह देखते ही बनता था। जैन दर्शन और जैन धर्मग्रंथों की रचना के लिए पं. सुरेश जैन सरल (जबलपुर), शाकाहार के प्रचार प्रसार के लिए चिरंजीलाल बगड़ा (कोलकाता) और सकारात्मक मीडिया के लिए सुदर्शन चैनल के लिए सीईओ सुरेश चव्हाणके (दिल्ली) को तरूण क्रांति अवार्ड दिया गया।

गाय बचाओ-बेटी बचाओ

इस मौके पर सुरेश चव्हाणके ने पुरस्कार राशि में १० लाख रूपये मिलाते हुए कुल ११ लाख रूपये सेव काउ ट्रस्ट के लिए दिए। उन्होंने कहा कि जैसे सेव टाइगर के ब्रांड अम्बेसडर अमिताभ बच्चन हैं, वैसे ही सेव काउ के ब्रांड अम्बेसडर तरूण सागर महाराज होंगे। हरियाणा सरकार के शिक्षा मंत्री रामविलास शर्मा ने गाय बचाओ-बेटी बचाओ का नारा लगाते हुए सरकार की ओर से ट्रस्ट में ११ लाख रूपये देने की घोषणा की। इस तरह २२ लाख रूपए से ट्र्स्ट चलेगा।

हरियाणा-पंजाब की विस को सम्बोधित करेंगे

हरियाणा के शिक्षा मंत्री रामविलास शर्मा ने तरूण सागर महाराज से प्रार्थना की कि अगला चातुर्मास अम्बाला या चंडीगढ़ में करें। इस पर मुनिश्री तरूण सागर ने कहा कि मुझे विधानभा में बुलाएं तो विचार कर सकते हैं, क्योंकि खतरनाक लोग वहीं हैं। इस पर मंत्री ने कहा कि हम हरियाणा और पंजाब विधानसभा (विस) के संयुक्त सत्र में आपको बुलाएंगे। सम्मानित भी करेंगे।

बच्चों को मां-बाप के पैर छूने की शिक्षा दो

इस मौके पर लोगों को सम्बोधित करते हुए मुनिश्री ने कहा कि दुनिया से बात करने के लिए फोन चाहिए और खुद से बात करने के लिए मौन चाहिए। उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ी को चांद-तारे छूने की शिक्षा मत दो, मां-बाप के पैर छूने की शिक्षा दो। किसी ने रोजा रखा तो किसी ने उपवास रखा, कबूल होगा उसी का, जिसने मां-बाप को पास रखा। उन्होंने गांव के अतिथि सत्कार और संस्कार को सराहा। तरूण सागर ने कहा कि जो धर्म है, वही जीवन है और धर्म का मतलब है शुद्धि।

स्त्रोत : पत्रिका

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *