Menu Close

सनातन संस्था एवं हिन्दू जनजागृति समिति का कार्य बढना चाहिए ! – पू. विद्यानंद सरस्वती महाराज

‘उज्जैन सिंहस्थ पर्व – वर्ष २०१६’ के उपलक्ष्य में हिन्दू जनजागृति समितिद्वारा संत भेंट

संत पू. विद्यानंद सरस्वती महाराज को सनातन के ग्रंथोंके विषय में जानकारी देते हुए पू. डॉ. चारुदत्त पिंगळे

राऊरकेला (उडिसा) : सनातन संस्था एवं हिन्दू जनजागृति समिति का कार्य आवश्यक है एवं वह अधिक बढना चाहिए, ऐसा प्रतिपादन टाटानगर के जुना अखाडा के अंतर्राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री महंत विद्यानंद सरस्वती महाराज ने किया।

२६ अक्तूबर को हिन्दू जनजागृति समिति के राष्ट्रीय मार्गदर्शक पू. डॉ. चारुदत्त पिंगळेद्वारा महाराज से भेंट की गई। इस अवसर पर पू. डॉ. पिंगळे ने स्वामीजी को सनातन संस्था एवं हिन्दू जनजागृति समिति के कार्य के विषय में जानकारी दी।

धर्मकार्य के लिए श्री महंत विद्यानंद सरस्वती महाराजद्वारा सहायता

१. श्री महंत विद्यानंद सरस्वतीजी महाराजद्वारा सनातन संस्था के सभी ग्रंथोंके ३ संच लिए तथा हिन्दी मासिक सनातन प्रभात की १० पंचवार्षिक वर्गणी देकर उन्हें चालू करने को कहा।

२. श्री महंत विद्यानंद सरस्वतीजी महाराजद्वारा स्थापित टाटानगर के सभी ५ विद्यालयों में राष्ट्र एवं धर्म के विषय में प्रदर्शनी लगाने की सूचना की गई।

३. हरिद्वार में मायादेवी मंदिर में महाराज का आश्रम है। इस आश्रम का बडा परिसर है तथा वहां २०० कक्ष हैं। इस स्थान पर अर्धकुंभ के अवसर पर प्रदर्शनी लगाने हेतु एवं साधकोंके निवास के लिए सहायता करने का आश्वासन दिया।

४. धर्मप्रसार के लिए महाराष्ट्र के त्र्यंबकेश्वर के निलगिरी पर्वत आश्रम, हरिद्वार के विद्यानंद सरस्वति जारखंड आश्रम, छत्तीसगड के गुट्टको के स्वामी विद्यानंद सरस्वति संन्यासाश्रम इत्यादि स्थान पर सहायता करने का आश्वासन श्री महंत विद्यानंद सरस्वतीजी महाराज ने दिया।

५. महाराज ने ऐसा भी कहा कि उज्जैन में होनेवाले आगामी महाकुंभ में भी महाराज के अखाडे के माध्यम से सनातन के धर्मप्रसार के कार्य को पूरी सहायता की जाएगा।

स्त्रोत : दैनिक सनातन प्रभात

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *