Menu Close

इस्लामिक स्टेट केवल भारत के लिए ही नहीं अपितु पूरे संसार के लिए खतरा !

हम राजनाथ सिंहजी से कहना चाहते हैं कि, जिस प्रकार फ्रांस ने इस्लामिक स्टेट के विरोध में कठोर कदम उठाए हैं, उसी प्रकार भारत भी अपने शत्रु राष्ट्र पाकिस्तान से प्रतिशोध ले ! – हिन्दूजागृति

नई देहली – केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि, इस्लामिक स्टेट से केवल भारत को ही नहीं बल्कि समूचे विश्व काे खतरा है। उन्होंने विश्व के सभी देशों से अपील की है कि, इस्लामिक स्टेट के खात्मे के लिए सभी देश एकजुट हों। उन्होंने कहा कि, इस्लामिक स्टेट के आक्रमण के खतरे के मद्देनजर सभी राज्यों को सतर्क रहने के लिए कहा गया है।

उनका कहना था कि, बिना किसी पूर्व सूचना के भी कोई भी संकट कभी भी आ सकता है। उन्होंने यह बातें एशिया के नेताओं को संबोधन के दौरान कहीं। राजनाथ सिंह ने कहा कि, आतंकवाद पर लगाम लगाने के लिए यह बेहद जरूरी है कि, अपने नेटवर्क को दुरुस्त किया जाए। उन्होंने तकनीक के साथ बेहतर सूचना के तरीके अपनाने पर जोर दिया है।

स्त्रोत : जागरण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *