Menu Close

‘रजो-तमोगुण में वृद्धि से देश में समस्याएं बढी’ – साध्वी सरस्वतीजी

sadhvi_balika_saraswatiराजस्थान : आज विश्व में जो भी समस्याएं हैं, उन सारी समस्याओं का मूल रजोगुण तमोगुण वृद्धि। इनकी आशातीत वृद्धि का एकमात्र कारण गाय का वध है। इसलिए जब तक गौ वध पूर्ण प्रतिबंधित नहीं होगा, तब तक पृथ्वी पर सात्विक वातावरण प्रभावी नहीं हो सकता। धर्म को निष्ठापूर्वक अंगीकार करने के लिए सत्यनिष्ठा चाहिए। त्याग की भावना चाहिए। 

यह बात राष्ट्र धर्म रक्षा संगठन, गौरक्षा कमांडो फोर्स मां अर्बुदा ग्रुप के संयुक्त तत्वावधान में चल रहे जनजागृति सम्मेलन में साध्वी सरस्वती ने व्यक्त किए। इस सम्मेलन में राम बालकदास महाराज छत्तीसगढ, यति बाबा नृसिंहानंद सरस्वती डासना, अशोकानंद महाराज दिल्ली, परमानंद महाराज डासना, स्वामी पदमप्रियचार्य बिहार ने भी गोवंश को बचाने के लिए अपनी बात रखी। 

साध्वी सरस्वती ने आगे कहा कि, सबको अपने-अपने वर्ण-धर्म का अनुष्ठान करना चाहिए, पर विशेष बात यह है कि गाय की सेवा करना चारों वर्णों का धर्म है। यति बाबा नृसिंहानंद सरस्वती ने कहा कि गौ रक्षा में राष्ट्र का विकास, राष्ट्र हित एवं राष्ट्रीय वास्तविक उन्नति है। समृद्धि और संपन्नता है। ऐसी सात्विकता समाज में आए कि गौ वध बंद हो, गाय की समृद्धि से ही उस देश की समृद्धि निश्चित है। पृथ्वी का आहार ही गोबर और गौ मूत्र है। गाय पृथ्वी को आहार प्रदान करती है। आज धरती भूखी है, उसको गव्य पदार्थ नहीं मिल रहा है। जो गाय के विरोधी है, वे भगवान धर्म गुरु और वेद इन सबके विरोधी है। जो व्यक्ति गाय की सेवा नहीं करता, जिसका गाय के प्रति आदर नहीं है। वह व्यक्ति कृतघ्न है और कृतघ्न का कल्याण कभी नहीं हो सकता। क्योंकि समग्र सृष्टि पर गाय का जितना उपकार है। उतना उपकार अन्य किसी भी प्राणी का नहीं है। गौ रक्षा कमांडो फोर्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष एसएस टाइगर ने कहा कि अब फूलों की राहें छोड दें, यदि देश को बचाना है तो युवाओं को भगतसिंह बनना होगा। पृथ्वी के सात सुदृढ़ स्तंभ है, गाय, ब्राह्मण, वेद, सती, स्त्री, सत्यवादी, लोम रहित तथा दानशीन। इनमें पहला ही स्तंभ गाय है। सात के ऊपर पृथ्वी टिकी हुई है, उन सात खंभों में पहला खंभा गाय है। गाय सनातन संस्कृति का मूल आधार है। अत: गाय का वध पूर्णतया बंद होना चाहिए। इसके बाद सभी मंचासीन अतिथियों ने संबोधित किया। 

गौ रक्षा कमांडो फोर्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष एसएस टाइगर, प्रदेशाध्यक्ष शैतानसिंह ने शिरकत की। कार्यक्रम का शुभारंभ गौ माता की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। 

स्त्रोत : दैनिक भास्कर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *