Menu Close

गोहत्या पर प्रतिबंध लगाना राज्य सरकारों का कर्तव्य : साध्वी निरंजन ज्योति

gohatya_H_640

कोलकाता : केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने गोहत्या पर प्रतिबंध लगाने को राज्य सरकार का ‘कर्तव्य’ बताते हुए कहा है कि, ‘इस देश में गाय के अलावा खाने को बहुत सी चीजें हैं।’ गोहत्या और गोमांस के उपभोग के बारे में बात करते हुए साध्वीजी ने कहा कि, ऐसी चीजें नहीं होनी चाहिए। यदि आप हमसे सम्मान चाह रहे हैं तो आपको पहले हमारा सम्मान करना भी सीखना चाहिए।

पश्चिम बंगाल उन राज्यों में से एक है, जहां गोहत्या पर कोई प्रतिबंध नहीं है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि, कथित असहिष्णुता का मुद्दा बिहार चुनावों से पहले भाजपा की छवि खराब करने की पूर्व योजना के तहत उठाया गया था।

स्त्रोत : जी न्यूज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *