Menu Close

यूरोपीय देश अपने यहां रह रहे हजारों पाकिस्तानी प्रवासियोंको निकालने की योजना बना रहे हैं !

पलायन, होम अफेयर्स और नागरिकता से जुड़े यूरोपीयन कमिश्नर दिमित्रीज अवरामोपॉलस

इस्लामाबाद : यूरोप हजारों पाकिस्तानी प्रवासियोंको अपने देशोंसे निकालने की योजना बना रहा है। सोमवार को एक वरिष्ठ रायनयिक अधिकारी ने कहा कि, ऐसा वैध शरणार्थियोंको जगह और संसाधन देने के लिए किया जा रहा है। पलायन, होम अफेयर्स और नागरिकता से जुड़े यूरोपीयन कमिश्नर दिमित्रीज अवरामोपॉलस ने पाकिस्तान दौरे में शरणार्थियोंके संकट पर यह बात कही। हालांकि हाल में सीरियाई और अफगानी शरणार्थी बड़ी संख्या में यूरोप पहुंचे हैं। पाकिस्तानी भी यूरोप में शरण चाहते हैं। उन्होंने कहा कि शरणार्थियोंके कारण यूरोप में तनाव की स्थिति है। दिमित्री ने कहा कि इस साल ७६०,००० प्रवासी यूरोप पहुंचे हैं।

हालांकि पाकिस्तान अपेक्षाकृत इस्लामिक आतंकवाद के मामले में थोड़ा स्थिर है। आधिकारिक रूप से बताया गया है कि, २० प्रतिशत से कम पाकिस्तानियों को यूरोप में शरण मिला है। बताया जा रहा है कि, ये सभी अवैध रूप से यहां पहुंचे हैं। दिमित्री ने कहा कि, पाकिस्तानी राजनीतिक शरणार्थी के योग्य नहीं हैं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में लोकतांत्रिक प्रक्रिया जारी है।

पाकिस्तानी राजनीतिक शरणार्थी के योग्य नहीं हैं ! – कमिश्नर दिमित्रीज अवरामोपॉलस

इस साल शरणार्थी संकट के कारण करीब १६८,००० अवैध पाकिस्तानी प्रवासियोंको २८ देशोंवाला यूरोपीय यूनियन ने निकल जाने का आदेश दिया था। ये सभी २००४ से २००८ के बीच आए थे। किंतु विमान उडान के अभाव और नौकरशाही देरी के कारण केवल ५५,७५० पाकिस्तानियोंको ही यूरोप से निकाला जा सका। दिमित्री की यात्रा से पहले पाकिस्तानियोंको स्वदेश भेजने में काफी दिक्कतोंका साामना करना पड़ा रहा था। पिछले सप्ताह पाकिस्तानी गृहमंत्री ने कहा था कि पाकिस्तानी एयरलाइंस लंबे समय तक लोगोंको वापस लाने में सक्षम नहीं है।

स्त्रोत : नवभारत टाइम्स

0 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *