Menu Close

स्विट्जरलैंड में बुर्का पहनने वाली महिलाओं पर लगेगा £ ६५०० का जुर्माना

मुस्लिम महिलाओं के बुर्का पहनने पर स्विट्जरलैंड के टिसिनो प्रांत में प्रतिबंध लग गया है। इतना ही नहीं अगर किसी महिला को बुर्का पहने पकड़ा गया तो उस पर £ ६५०० का जुर्माना भी लगाया जाएगा।

संसद में इस नए कानून के पास हो जाने के बाद कानून अब महिलाओं के बुर्का पहनने पर प्रतिबंध लग गया। स्थानीय अखबारों के मुताबिक दुनियाभर के कई देशों में बढ़ रही आतंकवादी घटनाओं और हाल के दिनों में फ्रांस पर हुए आतंकी हमलों को ध्यान में रखते हुए संसद ने यह फैसला लिया। ऐसा माना जा रहा है कि आतंकी बुर्का पहनकर किसी घटना को आसानी से अंजाम दे सकते हैं।

संसद के इस नए कानून के पास हो जाने के बाद दक्षिणी स्विट्जरलैंड में सार्वजनिक स्थानों, रेस्टोरेंट्स और यहां तक की गाड़ी की पिछली सीट पर भी बुर्का पहनकर बैठना भी गुनाह हो गया है।

कई देशों में है प्रतिबंध

नए कानून में विदेशी सैलानियों को भी नहीं बख्शा गया है। यह नियम उन पर भी सख्ती से लागू होते हैं। हालांकि, मुंह ढकने के अन्य तरीकों जैसे मास्क, हेलमेट आदि पर किसी प्रकार का रोक नहीं है।

रायटर्स के मुताबिक इस कानून का संसद में पारित करने के पहले २०१३ में ही जनमत संग्रह कराया गया था जिसमें करीब दो तिहाई बहुमत ने बुर्का पर प्रतिबंध लगाने का समर्थन किया था जिसके बाद संसद ने इसे पास कर दिया। हालांकि, यह कानून समूचे स्विट्जरलैंड में नहीं बल्कि केवल टिसिया में ही लागू होगा।

गौरतलब है कि स्विट्जरलैंड के अलावा दुनिया के कई अन्य देशों में भी मुस्लिम महिलाओं के बुर्का पहनने पर प्रतिबंध लगा चुके हैं जिनमें फ्रांस का नाम भी शामिल है। बेल्जियम और नीदरलैंड में भी ऐसे कानून पारित हो चुके हैं।

स्त्रोत : अमर उजाला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *