Menu Close

अयोध्या पर मुसलमान अपना दावा छोड दें, यह राम जन्म भूमि ही है – विनय कटियार, भाजपा नेता

फर्रूखाबाद (उत्तरप्रदेश) – भाजपा के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सदस्य विनय कटियार ने राम मंदिर के निर्माण की बात दोहराते हुए मुसलमानोंसे अयोध्या पर अपना दावा छोड़ने को कहा है। उन्होंने कहा कि अयोध्या पर मुसलमान अपना दावा छोड़ दें, अब सिद्ध हो गया है कि यह राम जन्मभूमि ही है।

कटियार ने कहा कि राम मंदिर निर्माण में तिसरे विकल्प के तौर पर सरकार संसद में कानून भी बना सकती है। उन्होंने अयोध्या के साथ काशी ज्ञान वापी मस्जिद और मथुरा की ईदगाह को भी खाली कराने की बात कही है।

ram-mandir

‘उस जगह पर नमाज नहीं पढ़ने देंगे’

उत्तरप्रदेश के फर्रूखाबाद में एक शादी समारोह में शामिल होने पहुंचे भाजपा सांसद ने कहा, ‘हमें तीनों स्थान चाहिए। राम जन्मभूमि भी चाहिए। बाबा विश्वनाथ की काशी में ज्ञान वापी चाहिए और मथुरा की ईदगाह का स्थान भी चाहिए। अब तक अयोध्या में मंदिर नही बना यदि अयोध्या में भव्य मंदिर बन चुका होता तो हम दावा नहीं करते। ज्ञान वापी का परिसर जिसमें नमाज होती है उसको खाली कराना है। वहां पर नमाज नहीं पढ़ना चाहिए। मथुरा में कृष्ण जन्मभूमि में ईदगाह का नाम रख दिया यह गलत है। न्यायालय ने भी कृष्ण जन्मभूमि माना है। अब वह मैदान ईदगाह का भी खाली कराना है।’

स्त्रोत : आज तक

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *