Menu Close

योगऋषि बाबा रामदेव ने कहा, ‘पाकिस्तान को सबूत भेजने की अपेक्षा सबक सिखाना चाहिए !

baba_ramdevनई देहली – योगगुरू बाबा रामदेव ने पठानकोट में हुए आतंकी आक्रमण पर प्रधानमंत्री मोदी को सलाह देते हुए कहा है कि, मोदी जी को ईंट का जवाब पत्थर से देना चाहिए। यदि पाकिस्तानी दो का सिर काटते है तो हमें दस के सिर काटने चाहिए।

उन्होंने पठानकोट आक्रमण के प्रमाणों को पाकिस्तान को सौंपने को गलत कदम बताया। प्रमाण सौंप कर भारत पाकिस्तान के समक्ष अपनी बुजदिली नहीं दिखानी चाहिए अपितु हमेशा हमें आक्रमक मुद्रा अपनानी चाहिए। योगगुरू का कहना था कि, भारत को पाकिस्तान में मौजूद सभी आंतकी ठिकानों पर हमें आक्रमण करना चाहिए ताकी फिर वो हमारे प्रमाण मांगेगे। शांति और क्रांति एक साथ नहीं चल सकती।

उन्होंने आगे कहा कि, भारत को भी अब आक्रमणवर रुख अपनाना चाहिए। कोई भी ताकतवर देश यदि बचाव की स्थिति में रहेगा तो देश के लोगों का विश्वास टूटेगा, पुरे विश्वमें भारत का नाम खराब होगा। इसलिए हमें आक्रमक स्थिति में आना चाहिए।

देहली विश्विवद्यालय में आज राम मंदिर को लेकर हो रही चर्चा पर रामदेवबाबा ने कहा कि, भगवान राम राष्ट्र के प्रतीक हैं। १०० करोड लोगों के आदर्श है। इस मुद्दे को राजनीतिक रंग नही देना चाहिए। ये सभी को पता है कि, अयोध्या मे पैंगंबर का जन्म नही हुआ, भगवान श्रीराम का हुआ था।

स्त्रोत : जागरण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *