‘२६ जनवरी – चलो शनिशिंगनापुर !’ अभियान को मिली सफलता !
धर्माभिमानियोंने व्यक्त की, ‘श्री शनिदेव’ के प्रति कृतज्ञता !
शनिशिंगनापुर : शनिशिंगनापुर की परंपरा पर आया हुआ यह संकट, केवल ‘श्री शनिदेव’ पर ही नहीं, अपितु वह ‘धर्म’ पर आया हुआ संकट कैसे है, इस विषय में हिन्दु जनजागृति समिति ने हमे जागृत किया। समितिने यहां आकर धर्म का प्रसार किया। अनेक हिन्दुत्वनिष्ठ संगठन इसमें सम्मिलित हुए तथा उसीसे हमारी परंपरा पर आये हुए इस संकट को हमें दूर करना संभव हुआ !
हमारे एक भी हिन्दु बंधु को बंदी नहीं बनाया गया, यह हमारे लिये अच्छी बात है ! यह हिन्दूओंकी संगठीत शक्ति की विजय है, शनिशिंगणापूर के ग्रामवासी एवं श्रद्धालु इनकी ओरसे मैं हिन्दु जनजागृति समिति के प्रति आभार प्रकट करता हूं, ऐसा प्रतिपादन शनिशिंगनापुर के सरपंच श्री. बाळासाहेब बानकर ने किया।
इस समय हिन्दु जनजागृति समिति के राज्य संगठक श्री. सुनील घनवट, कु. प्रियांका लोणे एवं वैद्य उदय धुरी इनका सम्मान किया गया।
![](https://3.bp.blogspot.com/-KZrfO-yPMpU/VqjvEFutRZI/AAAAAAAB5DY/egrASjItRr0/s1600/IMG-20160127-WA0062.jpg)
‘नगर टाईम्स’ के मुख्य संवाददाता एवं मढी देवस्थान के विश्वस्त श्री. मिलिंद चवंडके ने नगर जनपद में इस आंदोलन के संदर्भ में प्रसिद्धी हेतु विशेष सहयोग दिया। उनका भी ग्रामवासी एवं हिन्दु जनजागृति समिति की ओर से सम्मान किया गया।
इस अवसर पर समिति के श्री. सुनील घनवट ने कहा कि, नास्तिकवादियों को हिन्दूओंकी परंपरा को तोडने के अधिकार किसी ने नहीं दिए हैं। हमारी परंपराओंको तोडने का प्रयास भारत में होता है, यह अत्यंत अयोग्य है। इस प्रकारसे धर्म को ‘आव्हान’ देने का विचार भी कोई न कर सकें, ऐसा हिन्दूओंका संगठन सर्वत्र होना चाहिए !
संत, एवं महंतोंद्वारा इस आंदोलन को मिला हुआ आशीर्वाद तथा सम्मिलित हुए २२ संगठन, ग्रामवासी, पंचक्रोशी की महिलाओं में हुई जागृति एवं उनका संगठन यही हिन्दूओंकी बडी सफलता है !
हिन्दूओंके संगठीत होने के कारण पुलिस प्रशासन पर दबाव उत्पन्न हुआ।
‘हिन्दू संगठन’ के कारण प्राप्त हुई विजय के लिए धर्माभिमानियोंद्वारा ‘श्री शनिदेव’ के प्रति ‘कृतज्ञता’ व्यक्त की गई !
इस समय ममता लॉज के मालिक श्री. माऊली कुर्हाट, श्री. गोपीनाथ देठेसर, श्री. मिलिंद चवंडके, हिन्दु जनजागृति समिति के महाराष्ट्र राज्य संगठक श्री. सुनील घनवट, रणरागिणी शाखा की कु. प्रियांका लोणे, हिन्दु विधिज्ञ परिषद के अधिवक्ता श्री. सुरेश कुलकर्णी इनके समेत वारकरी संगठन, छावा संगठन, शिवप्रतिष्ठान, शनिशिंगनापुर युवा मंच इन के प्रतिनिधी, महाराष्ट्र के अनेक जनपदोंसे आए हुए शनिभक्त एवं धर्माभिमानी महिलाएं, हिन्दुत्वनिष्ठ संगठनोंके कार्यकर्ता, समस्त शनिशिंगनापुर, सोनई, नेवासा यहां के ग्रामवासी आदि उपस्थित थे।
विशेष सहाय्य
१. शनिशिंगनापुर युवा मंच के सर्वश्री दत्तात्रय जमधडे, सुनील पटाळे, ज्ञानेश्वर जमधडे, ममता लॉज के मालिक माऊली कुर्हाट इन्होंने धर्माभिमानियोंके लिए दिनभर के लिए निःशुल्क जगह उपलब्ध कराई।
२. श्री. योगेश बनकर ने इस अभियान की प्रसिद्धी हेतु पंचक्रोशी का एक बडा होर्डिंग उपलब्ध करवाया।
३. सर्वश्री दत्ता जमधडे, सुनील पटरे, गोरख भराडे, विजय बनकर, महादेव गाडेकर, सतीश वावरे, साईनाथ बानकर, योगेश तांबे, ज्ञानेश्वर जमधडे इन युवकोंने हस्तपत्रिकाओंका वितरण करना, भित्तिपत्रक लगाना, होर्डिंग्ज लगाना इस प्रकार की सभी प्रकार से सहायता की।
स्त्रोत : दैनिक सनातन प्रभात