Menu Close

बाल्कन के नॉस्ट्रेडेमस की भविष्यवाणी – ‘२०१६ में यूरोप पर होगा मुसलमानों का बडा आक्रमण’

बाबा वांगा (वैंजिलिया) पैंडेवा का जन्म ३१ जनवरी १९११ में हुआ था और ११ अगस्त १९९६ को निधन । वह बल्गेरिया के शहर पेट्रिख में रहती थीं।

माना जाता है कि पैंडेवा को भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहले से ही आभास हो जाता था। उन्होंने कई बड़ी घटनाओं की पहले से ही भविष्यवाणी कर दी थी। उनकी इस शक्ति की वजह से उन्हें “वाल्कन का नॉस्ट्रेडेमस” भी कहा जाता था।

वांगा देख नहीं सकती थी। वह केवल १२ वर्ष की थी जब उनकी आंखों की रौशनी एक हदसे में जाती रही। वांगा ने १६ साल की आयु से ही भविष्यवाणियां करनी शुरु कर दी थी। वह अपने पिता की खोई हुई भेड को खोजने में मदद करती थीं। वह बता देती थी कि भेड को चोरों ने कहां छुपा रखा है।

३० वर्ष की आयु में वांगा की ये अद्भुत कला परवान पर चढ़ गई और कई बड़े-बड़े लोग उनसे मिलने आने लगे थे। यहां तक की तानाशाह एडोल्फ़ हिटलर भी उनसे मिलने आया था और मिलने के बाद मायूस लौटा था।

वांगा ने २००४ के सुनामी और न्यूयॉर्क के ट्विन टॉवर पर हमले की भविष्यवाणी की थी। बाबा यांगा के अनुसार २०१६ में “मुसलमान यूरोप पर आक्रमण बोल देंगे।”

उन्होंने भविष्यवाणी की है कि २०१८ में चीन “सुपर पॉवर” बन जाएगा। इसी साल शुक्र ग्रह में “एक नयी तरह की ऊर्जा” मिलेगी।

वांगा की भविष्यवाणी यहीं ख़त्म नहीं होती। उनका कहना है कि अमेरिका का वर्चस्व ख़त्म होने लगेगा और “अफ़्रीकी अमेरिकी” राष्ट्रपति (ओबमा) अमेरिका का आख़िरी अश्वेत राष्ट्रपति होगा।

वांगा ने ट्विन टॉवर पर हमले की भविष्यवाणी १९८९ में की थी और कहा था: “भयानक, भयानक! लोहे के पक्षी के हमला के बाद अमेरिकी बंधु मारे जाएंगे। बुश में भेड़िया गरज रहा होगा।” यहां बुश का तात्पर्य तत्कालीन राष्ट्रपति जॉर्ज बुश से है।

स्त्रोत : खबर इण्डिया

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *