भाद्रपद शुक्ल पक्ष अष्टमी, कलियुग वर्ष ५११६
![]() |
भागलपुर (बिहार) : अब बिहार के भागलपुर में भी लव जिहाद का मामला सामने आया है। चौदह वर्ष की छात्रा को अगवा कर जबरन धर्म परिवर्तन कराया गया। फिर उसके साथ जबरन निकाह किया। विरोध करने पर छात्रा को कोठे पर बेचने और पूरे परिवार को खत्म करने की धमकी दी गई। कुरान पढ़ने को भी मजबूर किया गया। कुछ ऐसी चीजें खिलाई गईं जो हिंदू मान्यताओं के मुताबिक वर्जित हैं। ऐसा नहीं करने पर उसे मारा-पीटा जाता था। तरह-तरह की यातनाएं दी जातीं थीं। बता दें कि रांची में नेशनल लेवल की शूटर तारा शाहदेव के साथ भी ऐसा ही मामला सामने आया है। तारा ने अपने पति रंजीत सिंह कोहली उर्फ रकीबुल पर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया है।
लगातार दी जा रही धमकी और असहनीय प्रताड़ना से वह टूट गई। यह घटना ३० अप्रैल की है। पीड़िता शहर के मिरजनानहाट मोहल्ले की है। पीड़िता के मुताबिक, आरोपी लड़का व उसके माता-पिता ने मौलवियों से उसका जबरन धर्म परिवर्तन कर निकाह करवाया। कई कागजातों पर जबरन हस्ताक्षर करवाए गए। नाम बदल दिया गया। मुंह में ऐसी चीजें ठूंस दी जो वह हर्गिज नहीं खाना चाहती थी।
छात्रा सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा देकर अपनी दादी के पास धुआवै गांव गई थी। तभी उसका अपहरण कर लिया गया था। बाद में पुलिस ने लड़की को बरामद कर लिया था। कोर्ट में १६४ के तहत बयान भी कराया गया था, जिसमें पीड़िता ने अपहरण से इनकार किया था। अब पीड़िता ने वरीय पुलिस अधिकारियों को नये सिरे से आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।
लड़के समेत उसके घर के पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। लड़का भी नाबालिग है। वह शहर के नाथनगर के शाहजंगी मोहल्ले का रहने वाला है। फिलहाल, वह बाल सुधार गृह में है। छात्रा के पिता रोहतास जिले में स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत हैं।
स्त्राेत: दैनिक भास्कर