Menu Close

विदेशों से वापस स्वदेश भेजे गए ढाई लाख पाकिस्तानी

090915pak

वर्तमान सरकार के शासन काल में विदेशों से कुल २५१६२४ पाकिस्तानी नागरिक वापस स्वदेश भेजे गए हैं। यह जानकारी शनिवार को मीडिया रिपोर्ट से मिली। इस वर्ष भी पिछले कुछ महीनों में १२०२२ पाकिस्तानी नागरिक पूरे विश्व से स्वदेश वापस भेजे गए हैं।

पाकिस्तान के गृहमंत्री चौधरी निसार अली खान के हवाले से डॉन समाचारपत्र की वेबसाइट ने कहा कि, १ जून से ३१ दिसंबर २०१३ तक ४५,००८, २०१४ में ७८,४०९ और पिछले वर्ष ११६,१६५ पाकिस्तानी नागरिक विदेशों से पाकिस्तान वापस भेजे गए।

सरकारी दस्तावेजों के अनुसार पिछले ढाई वर्ष के दौरान १२०३९३ सऊदी अरब से, ३८०९७ ईरान से, २३३३० संयुक्त अरब अमीरात से, ५४०० ब्रिटेन से, २५८ अमेरिका से, ११२४८ ओमन से, ९७८९ मलेशिया से और ६९७६ यूनान से पाकिस्तानी नागरिक स्वदेश वापस भेजे गए हैं।

इसके अलावा ४३०४ तुर्की , १२७५ दक्षिण अफ्रीका, ४९३ कतर, ४८३ फ्रांस , १९८ कनाडा, ९९ ऑस्ट्रेलिया, ९१ बांग्लादेश, ११५ चीन, ६४ जापान, ३० अफगानिस्तान और २७ भारत से पाकिस्तानी नागरिक स्वदेश वापस भेजे गए हैं।

संदर्भ : आज तक

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *