भाद्रपद पूर्णिमा / अश्विन कृष्ण पक्ष प्रतिपदा , कलियुग वर्ष ५११६
![]() |
बिजनौर (उत्तरप्रदेश) : गोरखपुर के सांसद और भाजपा नेता सांसद योगी आदित्यनाथ ने कैबिनेट मंत्री आजम खां के हिंदू-मुस्लिम एकता की तुलना जोधा-अकबर से करने के बयान पर पलटवार करते हुए कहा है कि आजम खां गलतफहमी में न रहें। अब कोई जोधा अकबर के साथ नहीं जाएगी। अब दुष्ट सिकंदर अपनी बेटी चंद्रगुप्त को देगा। आजम देने को तैयार रहें, अब हमें लेना है। आदित्यनाथ ने यह भी कहा कि सपा को प्रदेश की जनता नहीं, बल्कि हिजबुल मुजाहिदीन और अल कायदा की ज्यादा चिंता है। उधर, कांग्रेस प्रवक्ता मनीष तिवारी ने सोमवार को कहा कि दुर्भाग्य की बात है कि यूपी सरकार ध्रुवीकरण की काेशिश कर रहे ऐसे लोगों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रही।
मुलायम की तुलना धृतराष्ट्र से
आदित्यनाथ के मुताबिक, जिस तरह धृतराष्ट्र को अपने बेटों और सगे-संबंधियों के दोष नहीं दिखाई दिए थे, वही हालत सपा मुखिया मुलायम सिंह की है। उन्होंने कहा, ''ढाई साल में ४५० दंगे हुए और सूबे में हर दिन २५० से ३०० घटनाएं दुष्कर्म, छेड़छाड़, हत्या आदि की घटनाएं हो रही हैं, लेकिन मुलायम सिंह दुष्कर्म जैसी घटनाओं को भी सामान्य बता देते हैं। उन्होंने मुजफ्फरनगर, सहारनपुर और कांठ दंगों का जिक्र करते हुए कहा कि कांठ प्रकरण में ६० से ज्यादा भाजपा कार्यकर्ताओं को जेल में डाल दिया गया। सहारनपुर में सपाई गुंडों ने दुकानों पर हमला किया। लेकिन अब डरने की बात नहीं है।''
स्त्रोत: दैनिक भास्कर