Menu Close

लंदन की मस्जिद में मिले पर्चों में अहमदी मुसलमानों की हत्या करने का आदेश

ब्रिटेन में दक्षिण लन्दन की एक मस्जिद में भडकाऊ पत्रिकाएं मिलने के बाद हडकंप मच गया। इस पर्च में अहमदी मुसलमानो को विधर्मी और काफिर बताते हुए उनकी हत्या करने की धमकी दी गयी है।

इन पर्चो को पाकिस्तान के एक कट्टरपंथी इस्लामिक संगठन ने बांटा है जिसमे अहमदी मुसलमानो को इस्लाम का शत्रू बताया गया है और ये भी कहा गया है की इन ऐसे मुसलमानों की हत्या कर देनी चाहिए।

ये पत्रिकाएं दक्षिण लन्दन में स्थिति स्टॉकवेल ग्रीन मस्जिद से मिली हैं। ख़त्म-ऐ-नुब्बुवत नामक संगठन ने इन पत्रिकाओं को बंटवाने की बात कही है। यह ग्रुप विदेशो में स्थित मस्जिदों की सूची तैयार करता है।

बीबीसी के अनुसार दक्षिण लन्दन की एक मस्जिद से बरामद इन पत्रिकाओं में अहमदी समुदाय के मुसलमानों को निशाना बनाते हुए उनकी हत्या करने का फरमान दिया गया है। बीबीसी के अनुसार इंग्लिश में मिली इन पत्रिकाओं को मस्जिद ट्रस्ट ने षड्यंत्र बताया है।

कुछ दिन पहले भी इस इलाके में अहमदी समुदाय के एक व्यक्ति असद शाह की हत्या कर दी गयी थी जिसके बाद से यहां पर मुसलमानो के अलग अलग समुदायों में तनाव देखा जा सकता है।

अहमदी मुसलमानो को अहिंसक और अन्य साम्प्रदायो का सम्मान करने वाला समुदाय माना जाता है जिस कारण उन्हें कट्टरपंथी इस्लामिक संगठनो का गुस्सा झेलना पड़ता है।

स्त्रोत : रिव्होल्टप्रेस हिन्दी

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *