श्रीराम नवमी के अवसर पर बेलगांव (कर्नाटक), चेन्नई (तमिलनाडू) एवं कर्णावती (गुजरात) में आयोजित उपक्रमोंको हिंदुत्वनिष्ठोंका, उत्स्फूर्त प्रतिसाद !
बेलगांव : शहर में श्रीराम नवमी के अवसर पर शोभायात्रा का आयोजन किया गया था। ढोल-ताशे की गूंज में तथा विविध मर्दानी खेलोंका प्रदर्शन होनेवाली इस शोभायात्रा में श्रीराम सेना, बजरंग दल, भाजपा, श्रीशिवप्रतिष्ठान हिंदुस्थानसहित सभी हिंदुत्वनिष्ठ संगठनोंके ४ सहस्र ५०० से भी अधिक हिंदुत्वनिष्ठ कार्यकर्ता एवं हिंदू धर्माभिमानी सम्मिलित हुए थे !
![शोभायात्रा में सम्मिलित हिंदू धर्माभिमानियोंका 'महासागर' !](https://www.hindujagruti.org/hindi/wp-content/uploads/sites/2/2016/04/Shobhayatra_Belgao_clr.jpg)
इस शोभायात्रा में बेलगांव के उपमहापौर श्री. संजय पाटील एवं पार्षद श्री. विजय भोसले प्रमुख अतिथि के रूप में उपस्थित थे। साथ ही भाजपा के सर्वश्री किरण जाधव, अनिल बेनके, बजरंग दल के सर्वश्री विजय जाधव, हेमंत हावळ, श्रीराम सेना के जिलाध्यक्ष श्री. रमाकांत कोंडुसकर एवं श्री. हरीष शानभाग उपस्थित थे।
विशेष : शोभायात्रा के लिए बेलगांव के थोक सब्जी मंडी यूनियन के व्यापारियोंने ‘श्रीरामजी’ की भव्य मूर्ति अर्पण की !
कर्णावती (गुजरात)
हिंदू जनजागृति समिति की ओर से श्रीराम नवमी के उत्सव में श्रद्धालुओंका मार्गदर्शन
कर्णावती – यहां के खोकरा परिसर के श्रीराम मंदिर में श्रीराम नवमी उत्सव मनाया गया।
इस उत्सव में हिंदू जनजागृति समिति के श्री. वैभव आफळे ने श्रीराम नवमी के अवसर पर किए जानेवाली धार्मिक कृतियोंके संदर्भ में तथा वर्तमान में ‘आदर्श रामराज्य’ लाने हेतु ‘धर्माचरण का महत्त्व’ आदि सूत्रोंके संदर्भ में श्रद्धालुओंका मार्गदर्शन किया। इसका १५० से भी अधिक श्रद्धालुओंने लाभ उठाया।
हिंदू जनजागृति समिति के कार्यकर्ताओंने श्रीरामजी का अनादर रोका !
श्रीराम नवमी को मंदिर में महिलाएं ‘हैप्पी बर्थ डे, श्रीराम !’ यह भजन गा रही थीं ! तब वहां उपस्थित हिंदू जनजागृति समिति के कार्यकर्ताओंने इन महिलाओंका प्रबोधन किया तथा उनको धर्मशास्त्र बताया।
क्षणिका
इस उत्सव में सनातनद्वारा प्रकाशित ग्रंथ एवं सात्त्विक उत्पादोंकी प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया था। इस प्रदर्शनी का, परिसर के ५०० से भी अधिक श्रद्धालुओंने लाभ उठाया।
चेन्नई (तमिलनाडू)
विहिंप की ओर से आयोजित सत्संग में हिंदू जनजागृति समिति का सहभाग !
चेन्नई : यहां के कोलाथुर क्षेत्र में श्रीराम नवमी के मंगल दिनपर विश्व हिंदू परिषद ने एक सत्संग का आयोजन किया था।
इस में हिंदू जनजागृति समिति के कार्यकर्ता भी सम्मिलित हुए थे। कार्यक्रम के प्रमुख अतिथि के रूप में रामकृष्ण स्वामीजी सत्यज्ञानानंदजी उपस्थित थे।
कार्यक्रम में उपस्थित २०० जिज्ञासूओंका मार्गदर्शन करते हुए स्वामीजीने श्रीरामजी के ईश्वरीय गुण बताए। विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारियोंने श्रीराम मंदिर के निर्माण का महत्त्व विशद कर ‘पुण्यभूमि’ भारत में जन्म लेने तथा ‘हिंदू धर्म’ में जन्म लेने का महत्त्व विशद किया।
इस अवसरपर हिंदू जनजागृति समिति की श्रीमती सुगंधी जयकुमार ने श्रीराम मंदिर की स्थापना के लिए आवश्यक समष्टी स्तरपर प्रार्थना का महत्त्व बताया।
उन्होंने आगे कहा कि, भ्रष्टाचार एवं पश्चिमियोंके अंधानुकरण के कारण आज के राज्यकर्ता धर्माचरण नहीं करते। ‘हिंदू राष्ट्र’ की स्थापना के लिए नामजप, साधना एवं आचारधर्म का महत्त्व भी उन्होंने विशद किया।
क्षणिका
कार्यक्रम के प्रमुख अतिथियों में से एक भारतमाता वीर सावरकर विद्यालय के श्री. मोहन एवं विद्यालय की प्रधानाध्यापिका तथा श्री. मोहन की पत्नी श्रीमती विष्णुप्रिया ने समिति के कार्य की प्रशंसा की !
स्त्रोत : दैनिक सनातन प्रभात