Menu Close

पेरिस हमलों का PAK कनेक्शन : आतंकियों का साथी लश्कर-ए-तैयबा के लिए बम बनाता था

Paris_attack

पेरिस : बीते नवंबर में फ्रांस की राजधानी में हुए आईएसआईएस के हमले में पाकिस्तान का कनेक्शन सामने आ रहा है। पेरिस की जांच एजेंसी ने जिन दो संदिग्ध आतंकियों पर चार्ज तय किए हैं, उनमें एक पाकिस्तानी नागरिक मोहम्मद उस्मान भी शामिल है। उस्मान लश्कर-ए-तैयबा के लिए बम बनाने का काम करता था। बता दें कि २००८ के मुंबई हमलों को लश्कर के ही १० आतंकियों ने अंजाम दिया था।

पेरिस हमलों को अंजाम देने वाले आतंकियों के साथ एक ही बोट पर थे दोनों सस्पेक्ट

– १३ नवंबर को पेरिस में हुए हमले में १३० लोग मारे गए थे। इस्लामिक स्टेट ने इसकी जिम्मेदारी ली थी।
– इसकी जांच में अरेस्ट किए गए ३५ साल के पाकिस्तानी नागरिक मोहम्मद उस्मान और २९ वर्षीय अल्जीरियन नागरिक अदेल हद्दादी पर ‘टेरर कॉन्स्पिरेसी’ के चार्ज लगे हैं।
– इन्वेस्टिगेटर्स का मानना है कि ये दोनों ३ अक्टूबर को रिफ्यूजियों से भरी बोट में बैठकर ग्रीक आइलैंड लेरोज आए थे।
– पेरिस के हमलावरों में शामिल दो आतंकी भी इसी बोट में बैठे थे।
– बताया जा रहा है कि ये दोनों इराकी थे, जिन्होंने १३ नवंबर की रात फ्रांस के स्टेडियम में खुद को एक्स्प्लोसिव से उड़ा लिया था। इस दौरान १० लोग मारे गए थे।
– इसी बोट में आने वाले हद्दादी और उस्मान को फर्जी सीरियन पासपोर्ट के लिए ग्रीक अथॉरिटी ने हिरासत में लिया था। दोनों को २५ दिन तक हिरासत में रखा गया था।
– फ्रेंच अथॉरिटीज की इन्फॉर्मेशन के बाद ऑस्ट्रियन पुलिस कमांडोज ने दिसंबर में इन्हें माइग्रेंट सेंटर से अरेस्ट किया।
– इन्वेस्टिगेटर्स ने बताया कि पाकिस्तानी नागरिक उस्मान का साथी हद्दादी पेरिस हमलों को खुद अंजाम देना चाहता था।

कई संगठनों के लिए बम बनाता था उस्मान

– उस्मान लश्कर-ए-तैय्यबा के अलावा कई आतंकी संगठनों के लिए बम बनाता था।
– फ्रांस ने दोनों संदिग्धों को अपने देश लाने के लिए यूरोपियन अरेस्ट वारंट फाइल किया था, जिसे साल्जबर्ग की अदालत ने जुलाई में मंजूर कर लिया था।
– उस्मान ने उसे ऑस्ट्रिया से फ्रांस भेजे जाने के खिलाफ अपील की थी। उसका कहना था कि फ्रांस में उसकी जान को खतरा हो सकता है और उसे इंसाफ नहीं मिलेगा। इसलिए उस पर ऑस्ट्रिया में केस चलना चाहिए।

स्रोत : भास्कर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *