हिन्दू जनजागृति समिति का ‘राष्ट्रध्वज का सम्मान करें’ अभियान
पेण (रायगढ) : वडखळ में हिन्दू जनजागृति समिति की ओर से श्री. जगन्नाथ जांभळे गुरुजीद्वारा जय किसान विद्यामंदिर में ‘राष्ट्रध्वज का सम्मान करें’ इस विषय पर मार्गदर्शन किया गया।
इस अवसर पर छात्रों में राष्ट्रपुरुष एवं क्रांतिकारकों के प्रति में सम्मान की भावना उत्पन्न होने हेतु फ्लेक्स प्रदर्शनी भी लगाई गई थी। मुख्याध्यापक श्री. मनोहर वाणी ने दीपप्रज्वलन कर प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। ९०० छात्रों एवं २४ अध्यापकों ने इस प्रदर्शनी का लाभ लिया।
![छात्रों को फ्लेक्स फलकों की जानकारी बताते हुए समिति के श्री. मनीष माळी](https://www.hindujagruti.org/hindi/wp-content/uploads/sites/2/2016/08/pen_photo.jpg)
हिन्दू जनजागृति समितिद्वारा लगाई गई प्रदर्शनी से हुआ ‘गौरवशाली भारतीय संस्कृति’ का अनुभव !
हिन्दू जनजागृति समितिद्वारा लगाई गई प्रदर्शनी अतिशय सुंदर एवं उपयुक्त है। इस प्रदर्शनी से गौरवशाली भारतीय संस्कृति का अनुभव होता है। प्रदर्शनी के कारण छात्रों का प्रबोधन हुआ। अतः समिति को अंतःकरण से धन्यवाद ! – श्रीमती प्रज्ञा महाजन
क्षणिका – अधिकांश छात्र फ्लेक्स फलकों पर स्थित जानकारी अपनी बही में लिख कर ले रहे थे।
स्त्रोत : दैनिक सनातन प्रभात