Menu Close

महिला भक्तों की सुरक्षा हेतु गणेशोत्सव में गणेश मंडल आवश्यक उपाययोजन करें !- रणरागिणी शाखा

हिन्दू जनजागृति समिति प्रणित ‘रणरागिणी शाखा’द्वारा ‘धार्मिक उत्सव स्त्री-सुरक्षा अभियान’ !

ranragini

मुंबई : हिन्दू जनजागृति समिति प्रणित रणरागिणी शाखा ने एक पत्रकद्वारा कहा है कि, लोकमान्य तिलक ने राष्ट्रजागृति एवं संगठन के उदात्त हेतु से आरंभ किए गणेशोत्सव पूरे राज्य में उत्साह के साथ आरंभ हो गया है। यह उत्सव शतकोत्तर रौप्य महोत्सव की ओर मार्गक्रमण करते समय मूल उद्देश्य से भटक रहा है, ऐसा चित्र दिखाई दे रहा है। इस उत्सव में अनेकविध अनुचित घटनाओं के साथ भीड का अपलाभ उठाते हुए महिलाओं के साथ होनेवाली छेडछाड यह एक बडी समस्या उत्पन्न हो गई है।

इस समस्या के निवारण हेतु हिन्दू जनजागृति समिति प्रणित रणरागिणी शाखाद्वारा ‘धार्मिक उत्सव स्त्री-सुरक्षा अभियान’ चलाना आरंभ किया गया है। इस उपलक्ष्य में विविध गणेशोत्सव मंडलों का प्रबोधन किया जा रहा है एवं अनेक मंडलोंद्वारा इसे सकारात्मक प्रतिसाद भी मिल रहा है।

इस पत्रक में आगे कहा गया है कि, हम सभी सार्वजनिक मंडलों से आवाहन कर रहे हैं कि, महिला भक्तों की रक्षा हेतु जिन मंडलों के लिए संभव है, वे मंडप के परिसर में ‘सीसीटीवी’ कैमरे लगाएं। महिला भक्तों के लिए स्वतंत्र दर्शनपंक्ति की व्यवस्था करें तथा महिला स्वयंसेवकों की नियुक्ति करें। अति भीड़ के स्थल पर महिलाओं की पंक्तियों के लिए महिला पुलिसकर्मियों की सहायता लें। शोभायात्रा की कालावधि में स्त्री-कार्यकर्ताओं का एक ‘सुरक्षा पथक’ सिद्ध करें। महिलाओं के साथ छेडखानी करनेवालों को पुलिस के नियंत्रण में दें।

विविध स्थान पर होर्डिंग्ज तथा फलक आदि के माध्यम से नागरिकों को भी इस उपक्रम में सम्मिलित होने का आवाहन किया जा रहा है। इस में जो महिलाएं स्वसुरक्षा प्रशिक्षण सिखना चाहती हैं, उनके लिए जहां संभव हो, वहां पर स्वसुरक्षा प्रशिक्षण की भी सुविधा की जाएगी। इसलिए सभी मंडलों को हम इस अभियान में सम्मिलित होकर श्रीगणेशजी की कृपा संपादन करने का आवाहन कर रहे हैं !

‘आत्मबलसंपन्न नारीशक्ति के लिए महिलाओं का संगठन’, ऐसा ब्रीद रहनेवाली रणरागिणी शाखा की ओर से भारत की भावी पीढी का निर्माण करने हेतु इस राष्ट्रकार्य में सर्वत्र की महिलाएं सम्मिलित होइए। गणेशोत्सव के उपलक्ष्य में जो अपने परिसर में इस प्रकार का स्वसुरक्षा प्रशिक्षणवर्ग आरंभ करना चाहते हैं, वे ८४५१००६११९ क्रमांक पर संपर्क करें !

स्त्रोत : दैनिक सनातन प्रभात

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *