हिन्दू जनजागृति समिति की ओर से ‘उठो, बहना जागृत हो !’ इस पथनाट्यद्वारा जनजागृति
![पथनाट्य प्रस्तुत करते हुए समिति के कार्यकर्ता](https://2.bp.blogspot.com/-tfFm8gAugyw/V9rQJpeVIaI/AAAAAAACHcw/VKhFd5ZyvQYAhkK_GCr7a9IJAvA0bfIUwCLcB/s1600/Pune_Pathnatya_2-%25282%2529.jpg)
पुणे : गणेशोत्सव में हिन्दू जनजागृति समिति की ओर से पुणे नगर एवं पिंपरी-चिंचवड परिसर में ‘उठो, बहना जागृत हो !’ पथनाट्य विविध गणेशोत्सव मंडलों में प्रस्तुत किया जा रहा है। इस पथनाट्य के माध्यम से वर्तमान समय में महिलाओं पर होनेवाले अत्याचार एवं उस पर समाधान अर्थात स्वसुरक्षा दर्शाई जाती है।
इस पथनाट्य को देख कर अनेक गणेशोत्सव मंडलों के अध्यक्ष, पदाधिकारी एवं दर्शकोंद्वारा उत्स्फूर्त रूप से, ‘वर्तमान समय के लिए आवश्यक पथनाट्य’, ऐसी प्रतिक्रियाएं व्यक्त की गर्इं। पिछले कुछ दिनों से पुणे एवं पिंपरी-चिंचवड परिसर में प्रस्तुत ३ सहस्र से अधिक नागरिकों ने इसका लाभ लिया एवं अनेक लोगोंद्वारा अपने क्षेत्रों में स्वसुरक्षा प्रशिक्षणवर्ग आरंभ करने की मांग भी की गई।
अनेक गणेशोत्सव मंडलों में एक – कश्मीर समस्या, स्वसुरक्षा एवं गणेशमूर्ति विसर्जन एवं स्वसुरक्षा ऐसे विविध विषयों पर पथनाट्य दर्शाए गए। पुणे एवं पिंपरी-चिंचवड में विविध स्थानों पर दर्शाए गए पथनाट्य के समय न्यूनतम ४० एवं अधिकाधिक १ सहस्र से भी अधिक दर्शक उपस्थित थे।
पुणे के गरुड गणपति मित्र मंडल एवं अन्य २ स्थानों के गणेशोत्सव मंडलों में तथा भोसरी के कै. भगवान गवाणे मित्र मंडल में हिन्दू जनजागृति समितिद्वारा १२ सितंबर को आयोजित ‘उठो बहना जागृत हो !’ पथनाट्य को अच्छा प्रतिसाद मिला। यह पथनाट्य देखने पर स्वसुरक्षा प्रशिक्षण वर्ग के लिए अनेक प्रविष्टियां की गर्इं एवं उपस्थित दर्शकों ने उत्स्फूर्त रूप से तालियां बजा कर प्रतिसाद दिया। इस पथनाट्य का लाभ ८५० से अधिक जिज्ञासुओं ने लिया।
विशेष : अनेक गणेशोत्सव मंडलों ने अपनी चालू झांकियां एवं प्रस्तुत जीवित दृश्यों को रोक कर समिति का पथनाट्य प्रस्तुत करने की अनुमति दी !
क्षणिका : कै. भगवान गवाणे मित्र मंडल की ओर से हिन्दू जनजागृति समिति का सम्मान किया गया।
स्त्रोत : दैनिक सनातन प्रभात