Menu Close

बलात्कार के लिए विविध देशो में दी जानेवाली सजा !

विश्व में बलात्कारीयों को कर्इ वर्षोंतक सजा न मिलनेवाला एकमेव देश भारत ! अन्य देशों की तरह सक्त कानून भारत में कब होगे ? – सम्पादक, हिन्दूजागृति

wb_rape

नई देहली – मृत्यू तो आकर चली जाती है लेकिन शरीर पर किए गये वार कभी खत्‍म नहीं होते। इसलिए बलात्कार को विश्व का सबसे घिनौना अपराध माना गया है। बात यदि भारत की करें तो महिलाओं के खिलाफ यौन अपराध चिंताजनक रफ्तार से बढ रहे हैं।

पिछले दो-तीन दशकों में अन्य अपराधों की तुलना में बलात्कार की संख्या में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी हुई है और इनसे जुड़े दोषियों को सजा देने के मामले में हम सबसे पीछे रहे हैं।

वहीं अन्‍य देशों की बात करें तो कुछ देश ऐसे हैं जहां बलात्‍कार के दोषियों को २४ घंटों के अंदर-अंदर मौत की सजा दी जाती है।

किस देश में बलात्‍कार को लेकर कौन से कानून है और बलात्‍कारियों को कैसी दी जाती है सजा

१. उत्तर कोरिया

gun

उत्तर कोरिया के बारे में तो सब जानते ही होंगे कि यह देश कितना सख्त है। वैसे भी कभी भी अपराधियों के प्रति यह दया या सहानुभूति नहीं दिखाता हैं। यहां बलात्कार के लिए केवल एक ही सजा है और वो है मौत। यहां बलात्कारी के सिर में कई गोलियां दागी जाती हैं।

२. संयुक्त अरब अमीरत

hang

७ दिनों के अंदर-अंदर फांसी संयुक्त अरब अमीरत में कई जुर्मों के लिए कुछ अलग-अलग सजाएं हैं, किंतु बलात्कारी को सीधे मौत की सजा सुनाई जाती है। यूएई के कानून के मुताबित यदि किसी ने यौन संबंध से जुड़ा अपराध किया है तो ७ दिनों के अंदर ही फांसी दे दी जाती है।

३. सऊदी अरब

cuting

सऊदी अरब में शरीया कानून लागू है। इसके अनुसार बलात्कार करने वाले को फांसी पर टांगने या उसके यौनांगों को काटने की सजा सुनाई जा सकती है।

४. इराक

stone_death

इराक में बलात्कार के गुनाहार को तब तक पत्थर मारे जाते हैं, जब तक की वो मर ना जाए। और यह जुर्म की मौत आसान नहीं क्योंकि गुनाहगार पूरी पीड़ा और यातना से भी गुजरना पड़ता है।

५. पोलंड

pig

पोलंड में बलात्‍कार के आरोपी को सुअरों से कटवाया जाता है। हालांकि अब एक नया कानून आ चुका है जिसमें आरोपी को नपुंसक बना दिया जाता है। ऐसी ही कानून इंडोनेशिया में भी है। यहां बलात्‍कार के आरोपियों को नपुंसक बनाने के साथ ही साथ उनमें महिलाओं के हॉर्मोन्‍स डाल दिए जाते हैं।

६. चीन

चीन में बलात्कार की सजा के रूप में ‘कैपिटल पनिशमेंट’ दी जाती है। यहां पर अब तक बलात्कार की सजा में कई लोगों को मौत के घाट उतारा भी जा चुका है। चीन में इस जुर्म की सजा जल्द-जल्‍द दे दी जाती है। साफ शब्‍दों में कहें तो नो ट्रायल, मेडिकल जांच में प्रमाणित होने के बाद मृत्यु दंड।

किसी भी महिला के साथ बलात्कार किया जाना भारतीय कानून गंभीर श्रेणी में आता है। इस संगीन अपराध को अंजाम देने वाले व्यक्ति को कड़ी सजा का प्रावधान है। इस घृणित अपराध के लिए भारतीय दंड संहिता में धारा ३७६ के तहत सजा का प्रावधान है। इसके तहत अपराध सिद्ध हो जाने पर दोषी को न्यूनतम सात साल और अधिकतम दस साल की कड़ी सजा दिए जाने का प्रावधान है। किसी खास मामले में फांसी की भी सजा दी जाती है।

स्त्रोत : वन इण्डिया हिन्दी

 

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *