आश्विन शुक्ल पक्ष द्वितीया, कलियुग वर्ष ५११६
![pande_maharaj](https://www.hindujagruti.org/hindi/wp-content/uploads/sites/2/2014/09/pande_maharaj-300x229.jpg)
पनवेल (महाराष्ट्र) – सनातनके संत प.पू. पांडे महाराजके शुभहस्तों हिन्दू राष्ट्रकी स्थापना हेतु सिद्ध तथा विश्व स्तरपर हिन्दुत्वका व्यापक प्रसार करनेवाली हिन्दू जनजागृति समितिके नए स्वरूपके जालस्थलके साथ ही सनातन-निर्मित ग्रंथोंका ऑनलाईन विक्रय करनेवाले सनातन शॉप जालस्थलके अंग्रेजी भाषा विभागका अनावरण किया गया । शारदीय नवरात्रिकी घटस्थापनाके शुभमुहूर्तपर सनातनके पनवेलके देवद आश्रममें यह समारोह सम्पन्न हुआ ।
७ वर्ष पूर्व आरंभ किए गए हिन्दू जनजागृति समितिके इस जालस्थलका आज वटवृक्षमें रूपांतर हुआ है । हिन्दुत्वका प्रसार करनेवाले सहस्रावधि जालस्थलोंमें समितिके जालस्थलकी गणना अग्रगण्य जास्थलमें की जाती है । देश-विदेशके हिन्दुओंपर आनेवाली आपत्तियोंको जालस्थलके माध्यमसे व्यापक स्तरपर प्रसारित किया जाता है । इस जालस्थलको ६ लक्षसे अधिक वाचकसंख्या प्राप्त होना, यह हिन्दुओंके मनमें विद्यमान जालस्थलकी लोकप्रियता स्पष्ट करती है ।
जालस्थलके प्रतिनिधिने यह विश्वास व्यक्त किया है कि इस नए स्वरूपके जालस्थलद्वारा हिन्दू जनजागृति तथा हिन्दूसंगठनका कार्य अब अधिक परिणामकारक रूपमें किया जा सकेगा तथा जालस्थलको प्राप्त प्रतिसाद भी अधिक मात्रामें होगा ।
इस जालस्थलके माध्यमसे सभीका कल्याण होगा ! – प.पू. पांडे महाराज
अनावरणके समयपर प.पू. पांडे महाराजने बताया कि सभीके कल्याण एवं राष्ट्रकी उन्नति हेतु, साथ ही भारतके नागरिक सम्पन्न हों तथा साधना कर दुष्प्रवृत्तियोंका नाश हो, इसलिए हिन्दू राष्ट्रकी स्थापना आवश्यक है । संतोंद्वारा प्राप्त आशीर्वाद इस जालस्थलके माध्यमसे सभीका कल्याण होगा । जो इसके माध्यमसे ज्ञान प्राप्त करेंगे, उन्हें अधिक लाभ प्राप्त होगा ।
सनातन-निर्मित ग्रंथोंका ऑनलाईन विक्रय करनेकी सुविधा इस सनातन शॉप जालस्थलपर मराठी तथा हिन्दीके साथ अब अंग्रेजी भाषाकी सनातन ग्रंथसम्पदा भी भारतमें सभी स्थानोंपर विक्रय कर सकेंगे ।
नए जालस्थलका स्वरूप इस प्रकार होगा
- हिन्दुओंकी समस्या एवं उसपर समाधान
- हिन्दू समाचार तथा जागतिक उथलपुथल (घडामोडी)
- हिन्दू राष्ट्र स्थापना हेतु हिन्दूसंगठन
- हिन्दू जनजागृति समितिका कार्र्य
- हिन्दुओंका गौरवशाली इतिहास
स्त्रोत : दैनिक सनातन प्रभात