Menu Close

इस्लाम का मजाक उडाने पर दो माह का प्रतिबंध

louis_smith

लंदन : चार बार के ओलंपिक पदक विजेता ब्रिटेन के जिमनास्ट लुइस स्मिथ पर इस्लाम का मजाक उड़ाने के आरोप में २ महीने का प्रतिबंध लगाया गया है।

स्थानीय मीडिया ने पिछले महीने एक वीडियो जारी किया था जिसमें स्मिथ अपने साथियों के साथ इस्लाम का मजाक उड़ाते दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने पहले नमाज पढ़ने की एक्टिंग की, इसके बाद जोर-जोर से ‘अल्लाह-हू-अकबर’ कहकर चिल्लाने लगे। वीडियो में स्मिथ के साथी ल्यूक कार्सन भी दिखाई दे रहे हैं। स्मिथ की इस हरकत के बाद ब्रिटिश जिमनैस्टिक्स ने उन पर यह प्रतिबंध लगाया है।

ब्रिटिश जिमनैस्टिक्स ने कहा कि, लुइस ने माना है कि, उनका व्यवहार उचित नहीं था। अनुशासन समिति ने आरोपों को सही पाया और उन पर २ महीने का प्रतिबंध लगाया गया है। इसके अलावा उनके साथी ल्यूक कार्सन को भी चेतावनी दी गई है।

२७ वर्षीय स्मिथ ने रियो ओलंपिक में अपने साथी मैक्स विटलॉक के साथ पॉमल हॉर्स स्पर्धा में रजत पदक जीता था। स्मिथ अपनी गलती के लिए पहले ही माफी मांग चुके हैं।

स्त्रोत : वेब दुनिया

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *