Menu Close

ठाणे एवं रायगड जिलों का अक्तूबर २०१६ के दूसरे सप्ताह का हिन्दू जनजागृति समिति के प्रसार कार्य का ब्यौरा !

हिन्दू जनजागृति समिति का प्रसार कार्य

hjs_logo

१. दशहरे के उपलक्ष्य में ठाणे जिले में सामूहिक सोना वितरण का नियोजन !

डोंबिवली, अंबरनाथ एवं ठाणे में अलग अलग चौकोंपर सोना वितरण का कार्यक्रम किया गया। मार्गपर आने-जानेवाले लोगों को दशहरे की शुभकामनाएं भी दी गईं। इस समय दैनिक सनातन प्रभात के दशहरे विशेषांकों का वितरण भी किया गया। इस अवसरपर ठाणे की हिन्दू जनजागृति समिति की श्रीमती अरुणा गायकवाड ने उपस्थित महिलाओं को दशहरे से संबंधित शास्त्र के संदर्भ में अवगत कराया।

२. अंबरनाथ में कोजागरी पूर्णिमा के उपलक्ष्य में महिलाओं को स्वसंरक्षण का महत्त्व विशद करनेवाली पथनाटिका का प्रस्तुतीकरण !

महिलाओं में स्वसंरक्षण के संदर्भ में जागृति हो, इस उद्देश्य से अंबरनाथ के गावदेवी मंदिर मंडल में कोजागरी पूर्णिमा के उपलक्ष्य में समिति की ओर से पथनाटिका दिखाई गई। साथ ही फैक्टद्वारा निर्मित ‘आतंकवाद का भीषण वास्तव’ छायाचित्र प्रदर्शनी भी लगाई गई थी। समिति प्रणित रणरागिणी शाखा की श्रीमती सुनीता पाटिल ने महिलाओंपर होनेवाले अत्याचार, लव्ह जिहाद आदि के संदर्भ में जानकारी दी। इस समय ‘एक भारत अभियान – कश्मीर की ओर’ के संदर्भ में भी विषय रखा गया। इस छायाचित्रों की प्रदर्शनी को देखकर मंडल के श्री. अनिल भोईर ने कहा कि, मैं प्रतिवर्ष कश्मीर जाता हूं। इस छायाचित्र प्रदर्शनी में जो भी दिखाया गया है, उसी प्रकार की स्थिती अब भी कश्मीर में है। इस संदर्भ में और भी जागृती होना आवश्यक है।

३. सांगुर्ली, रायगड के कृषि महाविद्याल में फैक्टद्वारा निर्मित ‘आतंकवाद का भीषण वास्तव’ संदर्भपर छायाचित्र प्रदर्शनी !

सांगुर्ली, जिला रायगड के कृषि महाविद्यालय में फैक्टद्वारा निर्मित ‘आतंकवाद का भीषण वास्तव’ छायाचित्रात्मक प्रदर्शनी लगाई गई। इस समय ‘एक भारत अभियान – कश्मीर की ओर’ अभियान के संदर्भ में भी जानकारी दी गई। वहां के शिक्षक एवं छात्रों ने इस प्रदर्शनी का लाभ उठाया।

– श्री. विश्‍वनाथ कुलकर्णी, समन्वयक, हिन्दू जनजागृति समिति मुंबई, ठाणे एवं रायगड

स्त्रोत : दैनिक सनातन प्रभात

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *