Menu Close

नाइजीरिया में बोको हराम का आत्मघाती विस्फोट, मरने वालों की संख्या ४५ हुई

नाइजीरिया में अशांत पूर्वोत्तर के एक बाजार में दो महिला आत्मघाती हमलावरों के आक्रमण में ४५ लोगों की मौत हो गई है जबकि ३३ अन्य लोग घायल हुए हैं। नाइजीरिया कीआपात सेवा ने यह जानकारी दी है। अदामावा में राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन एजेंसी (एनईएमए) के साद बेल्लो ने कहा, ‘‘हमारे ताजा रिकार्डों के अनुसार मदागली में हुए दोहरे विस्फोट में ४५ लोग की मौत हो गई है आैर ३३ लोग घायल हुए हैं।’’

किसी ने भी आक्रमण की तत्काल जिम्मेदारी नहीं ली है लेकिन जिस प्रकार से आक्रमण किए गए, बोको हराम उसी प्रकार से हमलों को अंजाम देता है। बोको हराम ने संकटग्रस्त इलाके में अपनी सात वर्ष पुरानी आतंकवादी मुहिम में आत्मघाती आक्रमण करने के लिए महिलाओं का नियमित उपयोग किया है। सेना के प्रवक्ता बी अकिन्तोये ने पहले कहा था, ‘बाजार में दो महिला आत्मघाती हमलावरों के आक्रमण में कम से कम ३० लोगों की मौत हो गई है।’

 

स्त्रोत : जनसत्ता

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *