Menu Close

नाइजीरिया : केवल ७-८ साल की आत्मघाती हमलावर

उत्तर-पूर्वी नाइजीरिया के एक बाज़ार में बम हमला करने के लिए दो लड़कियों का उपयोग किया गया। इन लड़कियों की आयु सात से आठ साल बताई जा रही है। इस बम हमले में एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई और १८ लोग घायल हुए।

मैदुगुरी शहर की पुलिस के अनुसार, घटना के समय बाजार में भीड़-भाड़ थी। मौके पर उपस्थित लोगों ने बताया कि, कुछ ही मिनटों में दोनों लड़कियों ने विस्फोट कर दिया। धमाके में दोनों लड़कियों की मृत्यु हो गई।

अभी तक किसी चरमपंथी गुट ने इस धमाके की जिम्मेदारी नहीं ली है, परंतु चरमपंथी संगठन बोको हराम अतीत में इस तरह के हमलों को अंजाम देता रहा है।

पिछले कुछ महीनों के दौरान नाइजीरिया की सेना को बोको हराम पर कुछ बढ़त हासिल हुई थी परंतु इसके बावजूद नियमित अंतराल पर बम हमले होते रहे हैं।

मैदुगुरी में एक चरमपंथी गुट के एक सदस्य अब्दुल करीम जाबो ने मीडिया को बताया कि, हमले को ‘अंजाम देनेवाली’ लड़कियां लगभग सात-आठ साल की थीं ।

स्त्रोत : बीबीसी हिन्दी

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *