Menu Close

अफगानिस्तान : किसी पुरुष को साथ लिए बिना शहर चली गई महिला तो चरमपंथियों ने कलम कर दिया सिर !

काबुल : अफगानिस्तान में कुछ हथियारबंद लोगों ने एक महिला का सिर कलम कर दिया क्योंकि वो अपने पति को साथ लिए बिना अकेले शहर चली गई थी। विवरण के अनुसार यह घटना अफगानिस्तान के सर-ए-पुल प्रांत के लट्टी टाउन के पास स्थित एक गांव की है। यह क्षेत्र तालिबान के आधिपत्य में है। सर-ए-पुल प्रांत के राज्यपाल के प्रवक्ता जबिउल्लाह अमानी ने अपने बयान में बताया कि, ३० वर्षीय महिला को इसलिए निशाना बनाया गया क्योंकि वो अपने पति को साथ लिए बिना शहर चली गई थी। महिला का पति ईरान में रहता है।

मध्य पूर्व प्रेस के विवरण के अनुसार महिला शहर में खरीदारी करने गई थी। तालिबानी आधिपत्य वाले क्षेत्रो में महिलाओं को बिना किसी नजदीकी पुरुष साथी को साथ लिए घर से बाहर निकलने की मनाही है। तालीबानी आधिपत्य वाले क्षेत्रो में महिलाओं को काम करने और शिक्षा ग्रहण करने की भी अनुमती नहीं है तथा उनके लिए बुर्का पहनना अनिवार्य है। इस महीने की शुरूआत में दक्षिणी कान्धार स्थित एयरपोर्ट पर काम करने वाली पांच अफगानी महिलाओं को एक अज्ञात बंदूकधारी व्यक्ती ने गोली मार दी थी, जिसमें सभी महिलाओं की मृत्यु हो गई थी। इस साल अफगानिस्तान में महिलाओं को निशाना बनाने के कई मामले प्रकाश में आए हैं। अफगानिस्तान में महिलाओं के बुनियादी अधिकारों को लेकर अंतरराष्ट्रीय समुदाय ने भी अपनी चिंता जाहिर की है। अफगानिस्तान में १९९६ से २००१ के बीच तालिबानी शासन के दौरान महिलाओं को पाठशाला जाने और काम करने की शख्त मनाही थी।

 स्तोत्र : जनसत्ता

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *