मुख्यमंत्री की तुलना भगवान विष्णु से कर अनादर करनेवाले सपा कार्यकर्ताआेंपर आइपीसी धाराआें के तहत अपराध प्रविष्ट करना चाहिए – सम्पादक, हिन्दुजागृति
इलाहाबाद : प्रदेश में सत्ता संभाल रही समाजवादी पार्टी के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को कार्यकर्ताआें ने भगवान विष्णु के रूप में दिखाया है । इलाहाबाद में कार्यकर्ताओं ने ऐसा ही एक पोस्टर जारी किया। एसपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव के साथ उनकी मुलाकात के बाद उभरे नए समीकरणों से उत्साहित कार्यकर्ताओं ने शनिवार को खुशियां मनाते हुए पूरे शहर में प्रदर्शन किया। यहां कार्यकर्ताओं द्वारा जारी किए गए पोस्टर में लिखा है, ‘ये है विष्णु का रूप, ये है अखिलेश का स्वरूप’।
![](https://www.hindujagruti.org/hindi/wp-content/uploads/sites/2/2016/12/Akhilesh_Yadav_In_VishnuRup.jpg)
पार्टी के एक कार्यकर्ता अरूण गुप्ता के नेतृत्व में बैरहना क्षेत्र में सड़क पर खुशी मनाने उतरे दर्जनों कार्यकर्ताओं के हाथ में पार्टी के झंडे के अलावा अतिरिक्त मुख्यमंत्री अखिलेश के पोस्टर भी थे। इन पोस्टरों में अखिलेश को भगवान विष्णु के अवतार के रूप में दर्शाया गया था। अरूण के अनुसार, वर्तमान परिस्थितयों में अखिलेश ने स्वयं को सही सिद्ध किया है।
स्त्रोत : नवभारत टाइम्स