Menu Close

एकाग्रता के साथ अध्ययन होने हेतु नामजप की आवश्यकता – श्री. दीप्तेश पाटिल

हिन्दू जनजागृति समिति की ओर से छात्रों को, ‘अध्ययन कैसे करें ?’, इस विषयपर मार्गदर्शन

मार्गदर्शन करते हुए समिति के श्री. दिप्तेश पाटिल

नालासोपारा (ठाणे) : किसी भी विषय का अध्ययन रूचि रखकर एवं मन से करना चाहिये। एकाग्रता से अध्ययन होने हेतु नामजप करना आवश्यक है। श्री. दीप्तेश पाटिल ने ऐसा प्रतिपादित किया। वे यहां के संतोष भवन के श्री राम अवधूत विद्यालय में हिन्दू जनजागृति समिति की ओर से छात्रों को, ‘अध्ययन कैसे करें ?’, इस विषयपर मार्गदर्शन कर रहे थे, साथ ही उन्होंने अध्ययन में एकाग्रता को कैसे बढार्इ जा सकता है तथा स्वयं में गुणसंवर्धन कैसे किया जा सकता है, इसकी जानकारी भी दी।

इस मार्गदर्शन का १३० छात्रों ने लाभ उठाया।

इस समय श्री. दीप्तेश पाटिल ने आगे कहा कि, मन में निराशा से युक्त विचार कर आत्महत्या करना उचित नहीं है। हरएक युवक अपने अभिभावकों का विचार करें। आज हमें यह सिखाया जाता है कि, सभी अविष्कार पाश्‍चात्त्य वैज्ञानिकों ने किए है; परंतु यह सत्य नहीं है ! इसी संस्कृति में व्याप्त हमारे ऋषी-मुनियों ने विश्‍व के सबसे महत्त्वपूर्ण अविष्कार किए हैं, इसे हमें ध्यान में रखना चाहिये !

स्त्रोत : दैनिक सनातन प्रभात

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *