Menu Close

ऑस्ट्रिया ने भी लगाया सार्वजनिक स्थानोंपर बुर्का और नकाब पहनने पर प्रतिबन्ध

आॅस्ट्रिया जैसे छोटे देशद्वारा लिए गए इस निर्णय से क्या भारत कुछ सिखेगा ? – सम्पादक, हिन्दूजागृति

वियना – ऑस्ट्रिया देश ने न्यायालय, विद्यालय तथा अन्य सार्वजनिक स्थानों पर बुर्का पहनने को प्रतिबन्धित करने का निर्णय लिया है। यह प्रतिबन्ध बुर्का और नकाब दोनों पर लागू होगा। नकाब में जहां मुसलमान महिलाएं अपने पूरे चेहरे को ढकती हैं और बुर्के में उनका पूरा शरीर ढक जाता है।

ऑस्ट्रिया की सत्तारूढ़ गठबंधन सरकार फ्रीडम पार्टी की लोकप्रियता का मुकाबला करने के लिए देश में कुछ सुधारों को लागू कर रही है। इसी के तहत नकाब और बुर्के पर प्रतिबन्ध लगाए जाने की योजना है। पिछले कुछ समय में हुए सभी रुझानों में फ्रीडम पार्टी को सबसे ज्यादा लोकप्रिय बताया जा रहा है। इस प्रतिबन्ध के बारे में जारी अग्रीमेंट में कहा गया है, ‘हम एक ऐसे खुले समाज में यकीन करते हैं जो कि खुलकर एक-दूसरे से बात कर सके और संवाद कायम कर सके। सार्वजनिक जगहों पर पूरे शरीर को ढकता हुआ बुर्का इस संवाद की संभावना को रोकता है।’

गठबंधन सरकार ने पुलिस अधिकारियों, जजों, मैजिस्ट्रेट्स और सरकारी वकीलों को भी सिर ढकने वाले स्कार्व ना पहनने का आदेश दिया है। सरकार का कहना है कि, सरकारी नौकरी करने वालों को ‘सैद्धांतिक और धार्मिक तौर पर निष्पक्ष’ दिखना चाहिए। ऐसे में किसी भी तरह का धार्मिक पहनावा उनकी निष्पक्षता के बारे में गलत संदेश दे सकता है।

फ्रांस की संसद ने करीब ६ साल पहले इस कानून पास कर सार्वजनिक स्थलों पर नकाब और बुर्का पहनने पर प्रतिबन्ध लगा दिया था। ऐसा करने वाला फ्रांस यूरोपियन यूनियन का पहला देश था। इसके बाद बेल्जियम और स्विट्जरलैंड ने भी इसी तर्ज पर अपने यहां नकाब और बुर्के पर प्रतिबन्ध लगाया।

स्त्रोत : नवभारत टाइम्स

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *