Menu Close

मां सीता की जन्म स्थली के विकास को लेकर भूख हड़ताल

हिन्दू संस्कृती में बहुत महत्त्व रहनेवाले जनकपूर के विकास के लिए नेपाल की संघटनाएं आन्दोलन कर रही है, उसे भारत सरकार भी सहायता करें, एेसी हिन्दुआेंकी अपेक्षा है ! – सम्पादक, हिन्दूजागृति

काठमांडू : नेपाल सीमा के पास बसे जनकपुर का भारत से बहुत गहरा संबंध है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, यहां मां सीता का जन्म हुआ था और भगवान श्री राम का यह ससुराल था। वर्तमान में यहां विकास रुकने तथा मंदिर व बस्तियां बेहाल होने के चलते पर्यटन उद्योग प्रभावित होने का विरोध शुरू हो गया है। इसे ‘आधुनिक जनकपुर’ बनाने की मांग पर कई संगठन भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं।

नेपाल का प्रमुख समाचारपत्र ‘हिमालय टाइम्स’ के अनुसार, वृहत जनकपुर क्षेत्र विकास परिषद और नया शक्ति नेपाल पार्टी ने आधुनिक जनकपुर को लेकर बड़ा आंदोलन छेड़ दिया है। परिषद के चेयरमैन राम कुमार शर्मा और नया शक्ति नेपाल पार्टी की केंद्रीय समिति के सदस्य कलामुद्दीन राईन आज तीसरे दिन भी भूख हड़ताल पर बैठे रहे।

यहां जनकपुरधाम के जनक चौक में भूख हड़ताल कर रहे संगठनों की मांग है कि, शहर के मंदिरों और बस्तियों के विकास के लिए क्षेत्र में आधुनिक जनकपुर बसाने की योजना पर काम किया जाए। इससे पहले संगठनों ने ‘लेट अस यूनाइट एंड बिल्ड मॉडर्न जनकपुर’ नाम से एक हस्ताक्षर अभियान भी चलाया था जिस पर १ लाख लोगों ने हस्ताक्षर किए।

स्त्रोत : अमर उजाला

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *