Menu Close

हिन्दुओं को अपना गौरवशाली इतिहास ध्यान में रखते हुए राष्ट्र एवं धर्म हेतु समय निकालना चाहिए – श्री. विनोद रसाळ, हिन्दू जनजागृति समिति

सोलापुर में ‘छत्रपति शिवाजी महाराज प्रतिष्ठान’ की ओर से हिन्दू जनजागृति समितिद्वारा सिद्ध की गई ‘राष्ट्रपुरुष एवं क्रांतिकारकों की फ्लेक्स प्रदर्शनी’ !

उपस्थित हिन्दूत्वनिष्ठों को मार्गदर्शन करते हुए समिति के श्री. विनोद रसाळ

सोलापुर : यहां के छत्रपति शिवाजी महाराज प्रतिष्ठान, जाममुनी चौक, लष्कर में शिवजयंती के पावन अवसर पर छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा स्थापित की गई थी। उस समय वहां हिन्दू जनजागृति समिति की ओर से राष्ट्रपुरूष एवं क्रांतिकारकों की फ्लेक्स प्रदर्शनी का आयोजन भी किया गया था। इस अवसर पर हिन्दू जनजागृति समिति के श्री. विनोद रसाळ ने संबोधित किया। अपने वक्तव्य में उन्होंने ऐसा प्रतिपादित किया कि, ‘समाज को छत्रपति शिवाजी महाराज, राष्ट्रपुरूष तथा क्रांतिकारकों का विस्मरण होने के कारण ‘राष्ट्र एवं धर्म’ पर हो रहें आघातों की समस्याएं बढ गई हैं। हिन्दूओं को अपना गौरवशाली इतिहास ध्यान में रखते हुए ‘राष्ट्र एवं धर्म’ के प्रति समय निकालने की आवश्यकता है। यदि ऐसा किया, तो ही राष्ट्र सुरक्षित रहेगा !’

इस कार्यक्रम में जाममुनी मोर्चा समाज के कार्यकर्ता तथा श्री शिवप्रतिष्ठान हिन्दूस्थान के धारकरी अधिक संख्या में उपस्थित थे।

जाममुनी मोर्चा समाज के भूतपूर्व सचिव श्री. पांडुरंग म्हेत्रे ने अपने संबोधन में ऐसा कहा कि, ‘छत्रपति शिवाजी महाराज का इतिहास केवल चार पंक्तियों में सीखाया जाता है; किंतु बाहर से आये मुगलों के इतिहास पर पाठ पर पाठ पढ़ाएं जा रहें हैं। महाराज का इतिहास हर व्यक्ति को ज्ञात होने के लिए हमें प्रयास करने की आवश्यकता है !’

जाममुनी मोर्चा समाज के जेष्ठ कार्यकर्ता डॉ. योगेश पल्लोलू ने कहा कि, ‘महाराज ने पातशाहियों को पराजित कर हिन्दवी स्वराज्य की स्थापना की है ! उनका आदर्श सामने रखते हुए युवकों ने कृति करनी चाहिए !’

इस अवसर पर श्री. विजय म्हेत्रे, श्री शिवप्रतिष्ठान हिन्दूस्थान के सर्वश्री पुरुषोत्तम कारकल, रवि गोणे, प्रतीक पाटिल, समर्थ मोटे, आकाश म्हेत्रे, अजय ढिड्डी, नरसिंग भंडारे, मल्लप्पा म्हेत्रे, जाममुनी समाज के जेष्ठ कार्यकर्ता सर्वश्री काशिनाथ म्हेत्रे, देवप्पा कुंभार, रमेश भंडारे, तायप्पा म्हेत्रे तथा हिन्दू जनजागृति समिति के श्री. रमेश आवार तथा श्री. सतीश कुंचपोर उपस्थित थे।

क्षणिका : प्रदर्शनी का आयोजन करने हेतु मंडल के कार्यकर्ताओं ने स्वयं ही समिति के कार्यकर्ताओं से संपर्क किया था।

स्त्रोत : दैनिक सनातन प्रभात

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *