Menu Close

नई मुंबई के पनवेल में हिन्दू जनजागृति समिति की ओर से प्रथमोपचार प्रशिक्षण की कार्यशाला

प्रथमोपचार प्रशिक्षण की कार्यशाला

कार्यशाला में प्रथमोपचार का प्रात्यक्षिक प्रदर्शित किया गया

पनवेल : यहां हिन्दु जनजागृति समिति की ओर से प्रथमोपचार प्रशिक्षण की कार्यशाला का आयोजन किया गया था।

आरंभ के सत्र में आधुनिक वैद्य अशोक तांबेकर ने कार्यशाला का उद्देश्य बताया। ‘प्रथमोपचार सीखना समय की आवश्यकता’ तथा ‘प्रथमोपचार के लिए आवश्यक गुण’ इस विषय पर श्री. मनीष माळी तथा श्रीमती मानसी उथळे ने मार्गदर्शन किया।

दूसरे सत्र में प्रथमोपचार के प्रात्यक्षिक दर्शाए गए। उसमें रुग्ण की जांच किस प्रकार करनी है, घांव पर मलमपट्टी किस प्रकार करनी है आदि कृतियों के बारें में बताया गया। इस कार्यशाला के लिए ६० तक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

क्षणिकाएं

१. ‘प्रथमोपचार’ एवं ‘आपत्काल की संजीवनी’ इस विषय पर की सनातन संस्था की ग्रंथ प्रदर्शनी आयोजित की गई थी।

२. प्रथमोपचार की सी.पी.आर. पद्धति का दृश्यपट प्रसारित किया गया। प्रथमोपचार पेटी कैसी होनी चाहिए तथा उस में क्या-क्या साहित्य आवश्यक है, इस संदर्भ की जानकारी दी गई।

स्त्रोत : दैनिक सनातन प्रभात

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *